Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

मध्य प्रदेश में आधे नहीं, अब पूरे दिन मनाओ छुट्टी… सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के आदेश जारी

-प्रदेश में 22 जनवरी के अवकाश को लेकर बनी थी असमंजस की स्थिति
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मध्यप्रदेश में अवकाश की स्थिति साफ हो गई है। इस दिन अब पूरे दिन का अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने इसका आदेश जारी किया है।
बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों शोरों पर की जा रही हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी खासा उत्साह है। जिसे मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार लगातार इंतजामों में जुटी है।
इसी क्रम में प्रदेश सरकार का नया आदेश राहत लेकर आया है। इसके मुताबिक आगामी 22 जनवरी को मध्य प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी घोषित की गई है।
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों का एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
मालूम हो कि एक दिन पहले केंद्र सरकार ने भी केंद्र के कर्मचारियों को हॉफ-डे की छुट्टी दी थी। जिसके बाद गुरुवार देर शाम को इस संबंध में मध्य प्रदेश सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को दोपहर दो बजे तक यानी हॉफ डे की छुट्टी दे दी है। इसमें अब संशोधन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.