Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

रुद्राक्ष रथ से 12 जनवरी को अयोध्या भेजे जाएंगे सवा लाख रुद्राक्ष

Χ

-सरयू नदी के जल के अलावा अयोध्याधाम की मिट्टी को लाया जाएगा।
-दाऊजी धाम सेवा समिति के सहयोग से वैदिक जागृति ज्ञान-विज्ञान पीठ का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। धर्ममय नगरी रतलाम की वैदिक जागृति ज्ञान-विज्ञान पीठ द्वारा अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अंतर्गत सवा लाख रुद्राक्ष को रतलाम से अयोध्याधाम पहुंचाया जा रहा है। पीठ के पीठाधीश्वर महर्षि संजय दवे ने बताया कि वैदिक जागृति पीठ द्वारा अभी तक 35 लाख लगभग रुद्राक्ष का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। प्रतिदिन शाम 7 से रात्रि 9 बजे सार्थक-स्थल विनोबा नगर रतलाम में निःशुल्क रुद्राक्ष प्रसादी वितरण निरंतर जारी है।
वैदिक जागृति पीठ द्वारा सवा लाख रुद्राक्ष दाऊजी धाम सेवा समिति के सहयोग से रुद्राक्ष रथ के रूप में वाहन द्वारा 12 जनवरी को रतलाम से शाम 5 बजे अयोध्या धाम के लिए पहुंचाया जाएगा।


दाऊजी धाम के संयोजक संदीप मोर्य ने कहा कि अयोध्याधाम में रुद्राक्ष समर्पित करने के उपरांत दाऊजी धाम सेवा समिति द्वारा सरयू नदी का जल व अयोध्याधाम की मिट्टी को लाया जाएगा। रतलाम आगमन पर सरयू जल व माटी को विधिवत पूजन करने के उपरान्त प्रसादी के रूप में भव्य आयोजन द्वारा 22 जनवरी श्रीराम लला की प्रतिष्ठा पर्व पर भक्तों को वितरित की जाएगी।
इस पुनीत अवसर पर मांगल्य मन्दिर में सर्वप्रथम श्रीरामलला की विधिवत पूजन आरती व रुद्राक्ष पूजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर वैदिक जाग्रति पीठ के पीठाधीश्वर में महर्षि संजयशिवानंद जी सरस्वती, युवा सेवा संघ अध्यक्ष रुपेश साल्वी, मांगल्य मन्दिर संचालक पं. सुदामा जी मिश्रा, पं. सुरेंद्र व्यास, पं. ललित शर्मा, पं. संजय नाथ, दाऊजी धाम समिति के संदीप मोर्य, भागवताचार्य पं. चेतन शर्मा, नेमीचंद नागर, प्रेमप्रकाश बाथम, भीमराज नागर, पं. शुलभ पाण्डेय, भरत मोर्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.