Logo
ब्रेकिंग
ये यात्री सुविधा के इंतजाम या खूद का लाभ….हम निवाला बनाकर डकार रहे रेलवे फंड। ट्रेन वर्किंग विवाद....देश के हालात को देखते आंदोलन आज शाम स्थगित, लेकिन समझौता नहीं, संघर्ष जारी रह... ब्रेकिंग, अभी-अभी....अशफाक की जगह अक्षय होंगे रतलाम मंडल के नए एडीआरएम, तबादला आदेश जारी विरोध में उठी आवाज़....पेंशन अदालत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए, सूचनाएं कर्मचारी संगठनों को दे रहे, क... सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल... 100 से अधिक वालंटियर ने घायलों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया भारत-पाक के बीच कोल्ड वॉर....रतलाम में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन वर्किंग विवाद को सुलझाने में मुख्यालय नाकाम, नाराज रेल कर्मचारी विफ़रे, भूख हड़ताल शुरू की यासीन खान को भेजा जेल...चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली,... ये है जमाई, सीएमआई.... रेलवे बोर्ड की पॉलिसी का असर नहीं, टेबल-कुर्सी एक ही है, बैठे-बैठे ही कर रहे ... रेलवे डीजल शेड का रंगारंग 58वां स्थापना दिवस...अधिकारियों ने गीत गाए, बच्चें ट्रॉय ट्रेन में, अन्य म...

ओपीएस बहाली के लिए हड़ताल की तैयारी, 20 एवं 21 नवंबर को स्ट्राइक बैलेट की होगी प्रक्रिया

-कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा बैलेट का विमोचन किया गया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवेमेन के आह्वान पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए स्ट्राइक बैलेट 20 एवं 21 नवंबर 2023 को रतलाम मंडल के समस्त कार्यस्थलों में कर्मचारियों से करवाए जाएंगे। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया यह स्ट्राइक बैलेट नई पेंशन योजना रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाली, आउटसोर्सिंग और प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। बैलेट के द्वारा कर्मचारियों की सहमति ली जावेगी। शुक्रवार को मजदूर संघ कार्यालय में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा बैलेट का विमोचन किया गया। संबोधित करते हुए कहा कि सभी रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी एकता का प्रदर्शन करें। इस स्ट्राइक बैलेट के द्वारा सरकार को सशक्त संदेश दें। इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सी डब्लू सी सदस्य महेंद्र राठौर, अमित चौहान, अशोक टंडन आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.