Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

दिल की बात: हमारा दिल, भावना और मन साफ है, भाजपा कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती-

– क्रमांक 37 में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भाजपा उम्मीदवार चेतन्य काश्यप ने कहा।
– कांग्रेस नेता जमील पटेल एवं शकील पटेल भाजपा में हुए शामिल
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भाजपा प्रत्याशी विधायक चेतन्य काश्यप ने मंगलवार रात शहर के वार्ड क्रमांक 37 में शेरानी हेल्थ क्लब के पास नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा काश्यप का आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमील पटेल एवं शकील पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। काश्यप ने नुक्कड़ सभा में उपस्थितजनों से कहा कि चुनाव में सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देने के लिए हर समाज को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। क्योंकि चुनाव में मतदान की भूमिका सबसे अहम है।


काश्यप ने कहा कि आज के समय में राजनीति में ईमानदारी बड़ा विषय बनता जा रहा है। समाज का हर वर्ग राजनीति में ईमानदार चाहता है, जिसे पाने के लिए मेहनत करना पड़ती है। ईमानदार राजनेता के लिए समाज का जागरूक होना आवश्यक है। हमारा सकारात्मकता पर जोर कम रहता है, जबकि इसे बढ़ावा देने की आवश्यकता है। अच्छी सोच, अच्छे विचार वाले व्यक्ति यदि राजनीति में आगे आएंगे तो इसमें बदलाव आएगा। भाजपा कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। आपके क्षेत्र में कभी भेदभाव नहीं किया। अवैध-अविकसित कॉलोनी का नियमितिकरण होने पर इस क्षेत्र में भी विकास हुआ है। हमारा दिल साफ है, भावना साफ है और मन साफ है। सभी की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया है। कुर्सी पर बैठकर अच्छे भविष्य की कल्पना करना चाहिए। मेगा इंडस्ट्रियल पार्क में जो उद्योग शुरू होने पर पौने दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। किसी भी बडे़ औद्योगिक क्षेत्र में सिर्फ नौकरी ही काम नहीं होता है। इससे जुड़े और काम रहते है, जिसमें आप आगे बढ़ सकते है। आज पूरे प्रदेश में रतलाम के विकास को याद किया जा रहा है। दुनिया सिर्फ काम को पूछती है, इसलिए मैं फालतू बाते नहीं करता और सिर्फ विकास के कार्यों पर ही ध्यान केंद्रीत करता हूं।

नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और अंजूमन सदर इब्राहिम शेरानी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश परमार, शेरानी पंचायत, शेरानी हेल्थ क्लब, मेव समाज, कालीगर समाज, कुरैशी समाज, मुबारिक शेरानी, मंसूर जमादार, सलीम मेव, सईद कुरेशी, संतोष खरे, लतिफ भाई, सलीम, हाजी फय्याज खान, प्रो. इमरान हुसैन, सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समाजजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.