Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

महिला शक्ति मैदान में….दादा के समर्थन में महिला कांग्रेस ने शुरू किया प्रचार.

-75 कॉलोनी तथा वार्ड नंबर 9 से 12 में महिलाओं से चर्चा की।

-पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई घोषणाओं की दी जानकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा 220 विधानसभा प्रभारी कुसुम चाहर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में घर-घर जाकर करीब 75 कॉलोनी तथा वार्ड नंबर 9 ,10, 11, 12 में महिलाओं से विस्तृत चर्चा की।


महिला कांग्रेस की पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा कमलनाथ द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी दी गई। विश्वास दिलाया गया कि पारस दादा को ही विधायक चुने जो सभी घोषणाओं को पूरा करके रतलाम शहर में विकास करेंगे। रतलाम को महानगर नहीं, आदर्श नगर बनाएगे। जिन्होंने पहले भी युवाम् के माध्यम से महिलाओं तथा युवाओं के लिए शिक्षा व सरकारी नौकरी के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। अभी तक एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दिलाई है। रतलाम में पारस दादा को पूर्ण सहयोग तथा समर्थन मिल रहा है। जनता का दादा में अपार विश्वास है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, ,ब्लॉक प्रभारी राधा प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष जायद खान, सचिव मीना जाट,सचिव प्रीति तोमर, मीना पुरोहित, कार्यकर्ता तथा पूर्व पार्षद शारदा भागीर, लीलाबाई ,राधा चौधरी शिवानी महावर, मनोरमा परमार, अक्षिता पंवार, शिवानी पवार, जूही सोलंकी, रेखा, आंचल, गीरजा परमार, रितिका परमार, किरण चौहान,कविता महावर , साधना, योगेश वर्मा, हीरा जाट, चिंटू चौहान, हर्ष राठौर आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.