Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह से मुझे ताकत मिलती है और यह कार्य करने की प्रेरणा भी देती- चेतन्य काश्यप

कार्यकर्ताओं ने काश्यप की जीत के लिए केक भी काटा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 37 के खातीपुरा में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। सभा के पूर्व क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ रहवासियों ने काश्यप का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने काश्यप की जीत के लिए केक भी काटा।
काश्यप ने सभा में कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह की लहर है। इससे ही मुझे ताकत मिलती है और यह कार्य करने की प्रेरणा भी देती है। सड़क निर्माण औद्योगीकरण कार्य, नमकीन कलस्टर, अल्कोहल प्लांट, नवीन औद्योगिक क्षेत्र, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की एक रचना बनी है। यह सारे काम अगले नए रतलाम के भविष्य को बनाने के लिए किए है।

प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चैहान द्वारा बनाई गई लाड़ली बहना योजना पूरी दुनिया में ऐसी है, जिसने बहनों की ताकत, उनके सम्मान को बढ़ाया है। ऐसी कल्याणकारी योजना भाजपा सरकार आपके बीच लाई है। यह समावेशी सरकार है। सबका साथ देने वाली, सबका विकास करने वाली सरकार चल रही है। जहां जितनी आवश्यकता है, वहां उतने कामों को गति दी है। रतलाम के विकास का हमने जो प्रण लिया था, उसे गति दी है और अब वह विकास नजर आने लगा है। प्रधानमंत्री अभी रतलाम की सभा में बोलकर गए है कि एटलेन एक्सप्रेस के बाद रतलाम पूरे देश और दुनिया का श्रेष्ठ व्यापारिक और औद्योगिक नगर बनेगा, ऐसी गारंटी हमें मिली है। सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, मंडल महामंत्री राकेश परमार, मंसूर जमादार, मुबारिक शैरानी, प्रो. इमरान, प्रभु सोलंकी, संतोष खरे, कन्हैयालाल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.