Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

महालक्ष्मी जी की महाआरती के साथ ही काश्यप ने किए जनसंवाद, कहा-रतलाम में विकास के कई बडे़ काम हमने किए

– शुक्रवार रात में वार्ड क्रमांक 27, 28 और 37 में हुआ कार्यक्रम।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में आमजन के बीच जाकर जनसंवाद किया। इसके साथ ही दो स्थानों पर नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। इसके साथ ही धनतेरस की रात में माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर महाआरती की।
जनसंवाद का कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 27 एवं 28 राजीव नगर, दिलीप नगर चैराहा, अर्जुन नगर और अरिहंत परिसर में हुआ। काश्यप के क्षेत्र में पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं वार्ड 28 बजरंग नगर एवं वार्ड 37 खातीपुरा चैराहा पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।


नुक्कड़ सभा में काश्यप ने कहा कि रतलाम में विकास के कई बडे़ काम हमने किए है। मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क, नमकीन कलस्टर, अल्कोहल प्लांट की भूमि पर नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया है। उकाला रोड की सड़क स्मार्ट सिटी में बनवाई जो अब फोरलेन हो चुकी है। दिलीप नगर की सड़क भी नई बनने वाली है। इस क्षेत्र को नगर की मुख्य धारा में लाने का काम किया है। नगर के विकास में जो बन सका है, उन सभी कामों को किया है। अब नगर को महानगर बनाना है। साथ ही आपके बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए जिन कार्यों की आवश्यकता है, उन्हे आगे बढ़ाएंगे और अन्य जो भी परिकल्पनाएं है उन्हे पूरा करेंगे। पहले इस क्षेत्र में सारे कच्चे मकान थे। क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या बैंक में पट्टे होने की थी। प्रधानमंत्री आवास योजना का आपको लाभ मिल सके उसके लिए 85 पट्टे छुड़वाए थे और आवासों का निर्माण कराया था। कुछ मकानों के पट्टे बाकी है। जिनमें तकनीकी खामिया है, उन्हे हम दूर करवा करके आवास योजना का लाभ दिलावाएंगे। नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान पार्षद माया पांचाल, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, रमेश पांचाल, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं एक स्थान पर सलीम मेव, सईद कुरैशी एवं साथियों द्वारा तो दूसरे स्थान पर लोकेश राठोर और निखिल पांचाल सहित साथियों द्वारा स्वागत किया गया।

काश्यप ने श्री महालक्ष्मी मंदिर में की आरती

धनतेरस पर शुक्रवार रात भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप नगर के प्रसिद्ध माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। यहां माता के दर्शन वंदन कर आरती की। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा काश्यप का अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, एमआईसी सदस्य दिलीप गांधी, प्रहलाद राठौड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.