Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

वार्षिक लेखाजोखा… मुद्दों का मंथन : महामंत्री के पुरजोर प्रयास, रेलकर्मियों की 13 मांगें हल, 43 पर प्रयास जारी

-ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की 99वीं वार्षिक अधिवेशन में कई मुद्दों पर हुई चर्चा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 9 नवंबर 2023 को मुंबई में हुआ। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री काॅमरेड शिव गोपाल मिश्रा के प्रयासों से रेलवे कर्मचारियों के हित में प्रमुख रूप से वर्ष में कुल 13 महत्वपूर्ण मांगों को हल करने में सफल रहे है। इसके अतिरिक्त काफी मांगे (43) विभिन्न स्तरों पर लम्बित है।
रतलाम मंडल के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में लगभग 60 से अधिक प्रतिनिधि अधिवेशन में सम्मिलित हुए।

मंडल मंत्री बारठ फेडरेशन वर्किंग कमेटी मेंबर

ऑल इंडिया से आए प्रतिनिधियों ने रतलाम मंडल के मंडल मंत्री काॅमरेड मनोहर बारठ को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की वर्किंग कमेटी मेंबर के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बारठ के इस पद के लिए मनोनित होने पर रतलाम मंडल के सभी साथियों एवं मंडल पदाधिकारियों शाखा अध्यक्ष सचिव युवा समिति महिला समिति एवं सक्रिय कार्यकर्ता ने हर्ष जताया। वहीं बारठ द्वारा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री काॅमरेड जेआर भोसले एवं अध्यक्ष आर सी शर्मा के अलावा सभी जोनल पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया।

अधिवेशन में ये भी उपस्थित

 

अधिवेशन में केन्द्रीय उपाध्यक्षा सीमा कौशिक, शबाना शेख एवं मंडल के पदाधिकारी जितेन्द्र जायसवाल, ह्रदेश पाण्डेय, सचिव अशोक तिवारी, राजन जाट, कुलदीप चौहान, पंकज पंवार, विकास कुमार, रविन्द्र उपाध्याय, राजीव त्रिवेदी, राजेश जैन, नीरज सतिजा, सुशील यादव, भुपेश सोर, जस्टिन जैसवा,पवन श्रीवास्तव आदि सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.