मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी ने दिलाई सदस्यता।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम के प्रयासों से एल.डी.सी.ई के माध्यम से स्टेशन मास्टर के पद पर चयनित पॉइंट्समेन कर्मचारियों ने मजदूर संघ कार्यालय रतलाम में मंडल मंत्री अभिलाष नागर के प्रति आभार व्यक्त किया।
चयनित सभी 30 युवा रेल कर्मचारियो का मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया एवं मजदूर संघ की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक मण्डल मन्त्री महेंद्र गौतम, सहायक मंडल मंत्री एवं डीआरएम ब्रांच सचिव गौरव दुबे, सी डब्लू सी सदस्य महेंद्र सिँह राठौर, संजय कुमार, नागदा शाखा सचिव रविराज परिहार, अशोक टंडन, कजोड़मल बगीरा उपस्थित रहे।