Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

त्रिपोलिया गेट से शुरू हुआ काफिला, जगह-जगह हुआ स्वागत, लोगों ने दिलाया विश्वास

-भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क में हुआ ऐतिहासिक स्वागत।
– वार्ड क्रमांक 22, 23 में मतदाताओं ने बरसाया अपार प्रेम और स्नेह।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार शाम वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 में हुआ। इसकी शुरुआत त्रिपोलिया गेट से हुई। जनसंपर्क यहां से जब भगत पूरी में पहुंचा तो यहां के क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक स्वागत कर श्री काश्यप पर अपार प्रेम और स्नेह बरसाया। यहां हुए स्वागत, वंदन, अभिनंदन को देख हर कोई अभिभूत हो गया।
त्रिपोलिया गेट से शुरू हुआ जनसंपर्क भगत पूरी, रामद्वारा के पीछे से विशाल शर्मा के घर से कल्याण नगर, शुभम रेसीडेंसी से जैन मंदिर, तेजा नगर ब्लॉक न. 1, हनुमान मंदिर से होकर गेट के बाहर तेलियों की सड़क से ब्राह्मण गली में पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। सड़क पर फूटकर व्यापार और फल-सब्जी की दुकान लगाने वालों ने भी आत्मीय स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

यह रहे उपस्थित

भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अशोक जैन लाला, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, हेमंत राहोरी, आशीष पंडित, शंभूलाल पाटीदार, नितिन तिवारी, सुरेंद्रसिंह भाटी, रवि पालीवाल, नितिन राठौड़, कीर्ति दख, राकेश मीणा, शंभूलाल पाटीदार, राजेंद्र चौहान, श्याम सोनी, राकेश परमार, दिनेश राठौड़, गौरव त्रिपाठी, रजनीश गोयल, भूपेंद्र कावड़िया, राखी व्यास, सुदीप पटेल, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, धर्मेंद्र व्यास, सपना त्रिपाठी, धर्मेंद्र रांका, देवश्री पुरोहित, रणजीत टांक, बलराम भट्ट, संगीता सोनी, कविता चौहान, आयुषी सांकला, परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, शक्ति सिंह, निशा सोमानी, समता गोयल, सुदीप पटेल, शुभम चौहान, आकाश खड़के, सोनू चौहान, सोनू यादव, रवि सोनी, सतीश भारती, विनोद राठौड़, स्नेहिल उपाध्याय, सुदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.