Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

रेलवे सतर्कता सप्ताह : ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में 75 विद्यार्थी शामिल, दिखाई प्रतिभा

-शास्त्री नगर स्थित गुरू तेग बहादुर स्कूल में हुआ आयोजन।
-मुख्य अतिथि रेलवे अधिकारी अरिमा भटनागर ने भ्रष्टाचार न करने के लिए किया प्रोत्साहित।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्कूली बच्चों ने जहां केनवास पर तूलिका से आकृति दी तो कोई अपनी कल्पनाओं के रंग उकेरता दिखाई दिया।
नजारा शास्त्री नगर स्थित श्री गुरू तेग बहादुर स्कूल का था। मुख्य कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी ने बताया कि रेलवे के रतलाम मण्डल द्वारा 30 अक्टूबर से 5 सितंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत गत दिवस बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में में आयोजन किया गया। इस दौरान ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन भी हुआ। जिसकी मुख्य अतिथि वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर एवं विशेष अतिथी मेघा वैष्णव उपस्थित रही। इस अवसर पर लगभग 75 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पूर्व श्रीमती जस्सू चान्दवानी द्वारा सतर्कता जागरुकता हके लिए शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर श्रीमती भटनागर व श्रीमती वैष्णव द्वारा बच्चों को भ्रस्टाचार न करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वत्सला कथुरिया द्वारा किया गया।

• प्रथम पुरस्कार- दक्ष मुणत
• द्वितीय पुरस्कार – कु. दिया परसई
• तृतीय पुरस्कार – कु. एकता शर्मा
प्रोत्साहन पुरस्कार- कु. तसनीम शेख एवं कु. रितिक्षा चौहान को दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.