Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

42 साल का देवत्व कर्म : संघर्ष के थपेड़े, दायित्व का दरिया… हंसकर पार करते रहे देव

-रेलवे वाणिज्य अधीक्षक पद से रिटायर्ड हुए देवप्रकाश सिसोदिया।
-अधिकारी व साथी कर्मचारियों ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कॉरपोरेट कल्चर में तब्दील रेलवे के सिस्टम में काम करना आम कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। वहीं रेलवे वाणिज्य विभाग में 42 साल की संघर्ष व इसी चुनौतीभरी सेवा को दायित्वपूर्वक, हंसकर पूरा करने वाले योद्धा देवप्रकाश सिसोदिया 31 अक्टूबर को वाणिज्य अधीक्षक पद से रिटायर्ड हुए है।


सिसोदिया को डीआरएम रजनीश कुमार, सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर, सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी सहित साथी कर्मचारियों ने सम्मानित किया। बल्कि इन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सिसोदिया ने 24 अप्रैल 1982 में सहायक वाणिज्य लिपिक के रूप में रेलवे में अपने सेवा सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद रतलाम में बुकिंग कार्यालय, पार्सल कार्यालय सहित अन्य दायित्वों को बखूबी निभाया। पिछले सालों में पार्सल ऑफिस में इनकी बतौर प्रभारी की भूमिका भी साथी कर्मचारियों के लिए यादगार रहेगी।
सिसोदिया के मुताबिक रेलवे ने ही उन्हें इज्जत, सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने की राह दिखाई है। इसलिए पूरी ईमानदारी से अपने शासकीय कर्तव्यों को पूरा करता चला गया। ईश्वर की असीम कृपा से 42 साल की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त पर ह्रदय प्रफुल्लित व मन गर्वित है।

यूनियन कार्यालय में सम्मान

इधर, सिसोदिया का वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन कार्यालय में भी सम्मान किया गया। मंडल मंत्री मनोहर बारठ व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी सहित पदाधिकारी ने उन्हें पुष्पहार पहनाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds