Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

परेशान व्यक्ति अपनी पीड़ा बता रहे है, “दादा” ने कहा -रतलाम की सारी समस्याओं का हल कांग्रेस का पंजा करेगा

-कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में मयंक जाट का सतत महाजनसंपर्क जारी…
-प्रातः वार्ड नंबर 34, 36 तथा शाम को वार्ड नंबर 25 तथा 26 में रहा जनसंपर्क।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा “दादा” का निरंतर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क का दौर जारी है। किसी ने किसी रूप से परेशान व्यक्ति अपनी पीड़ा “दादा” को बता रहे हैं। किसी को पानी की समस्या, किसी को कचरे की समस्या, किसी को सड़क के गड्डो की समस्या आदि। दादा ने बताया कि रतलाम की सारी समस्याओं का हल कांग्रेस का पंजा ही करेगा। आप हमारे पंजे के निशान पर मोहर लगाइए आपकी सारी समस्याएं तुरंत हल होगी। गुरुवार प्रातः वार्ड नंबर 34, 36 तथा शाम को वार्ड नंबर 25 तथा 26 में जनसंपर्क रहा। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पार्टी के विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में लगातार महा जनसंपर्क कर रहे हैं। मयंक जाट घर-घर पहुंच मतदाताओं से 17 नवंबर को अपना आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी को देने की अपील में जुटे हुए हैं।


कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा का गीता मंदिर रोड स्थित रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के निवास पर जोरदार स्वागत हुआ तथा शाल, श्रीफल से पारस सकलेचा दादा का भव्य स्वागत किया और रहवासियों ने शुभकामनाएं दी। इधर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में वार्ड नं. 5 व 6 में मयंक जाट का तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर रतलाम के बेटे का जनसंपर्क प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं के साथ जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने घर-घर पहुंच बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर पारस सकलेचा को मतदान के माध्यम से आशीर्वाद देने को कहा। इस दौरान रहवासियों ने जिलाध्यक्ष मयंक जाट को आश्वासन दिया की वह उनको भरपूर आशीर्वाद देंगे।

आज यहां रहेगा जनसंपर्क

3 नवंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे वार्ड नंबर 40 में 41 तथा शाम को 5:00 बजे से वार्ड नंबर 48 व 35 मे रहेगा। वार्ड क्रमांक 40 व 41 भरावा कुई से प्रारंभ होकर राम मोहल्ला, पोरवाडो का वास, कलाईगर रोड ,घास बाजार, डालू मोदी बाजार, खेरादीवास, कोठारीवास, जैन कॉलोनी, पैलेस रोड, चिंतामन गणेश, नागर वास, श्रीमाली वास, नाहरपुरा पर समापन होगा तथा शाम को वार्ड क्रमांक 48 मरी माता मंदिर से शुभारंभ खटीक मोहल्ला, वेदव्यास कॉलोनी गली नंबर 1,2,3 ,सूरज हॉल, आबकारी चौराहा, अंदर की चाल ,शहर सराय, गायत्री टॉकीज, हम देश प्रेस की गली, नाहरपुरा अंडा गली व वार्ड क्रमांक 35 में अंडा गली से शुभारंभ होकर नाहरपुरा कॉलेज रोड, पूर्णोश्वर महादेव मंदिर की गली, कमला नेत्रालय नाहरपुरा मेंन रोड उर्दू स्कूल पर समापन होगा।

यह पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता थे मौजूद-

जनसंपर्क के दौरान गुरुवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रेमलता दवे, यास्मीन शेरानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कांग्रेस नेता राजीव रावत, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, मांगीलाल जैन, विजय कंडारे कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय सोनू व्यास, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनेता कमरूद्दीन कचवाय, पार्षद मीनाक्षी सेन, संजय दवे, अमरसिंह शेखावत, जोएब आरीफ,मुकेश कोठारी, शांतू गवली टीनू मेन, डा मुस्तफा महू वाला, केज़ार मनासी, भरत सेन, प्रदीप राठौड़, अनिल नांदेचा, अशोक डबरानी, राजेश प्रजापत , सुशील मेहता ,कुतबी पाया, मंसूर भाई मुस्तफा, जोंटी भाई , कुसुम चाहर, संगीता जी, मुस्तफा भाई आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी नीलू अग्रवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.