Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

विधायक काश्यप ने समझी परेशानी..लिखा चुनाव प्रभारी को पत्र… वैध बिल प्रस्तुत कर रहे फिर भी नहीं छोड़ रहे सराफा व्यापारियों का माल

-चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव को सराफा व्यापारियों के वैध माल को तत्काल सुपुर्द कराने का किया आग्रह।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के निर्देशों के चलते सराफा व्यापारियों तथा आमजनता की परेशानी को देख विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने उनकी परेशानी समझी तथा तुरंत चुनाव प्रभारी के संज्ञान में दिया।
विधायक काश्यप ने केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया कि सराफा व्यापारियों द्वारा वैध बिल प्रस्तुत करने के बाद भी उनका माल नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे परेशान होकर सराफा व्यवसायियों ने 31 अक्टूबर तक उनकी समस्या हल नहीं होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। काश्यप ने चुनाव प्रभारी यादव से आयोग एवं उचित स्थान पर चर्चा कर व्यापारियों तथा आम जनता को हो रही परेशानी से तत्काल मुक्ति दिलाने का अनुरोध किया है।
काश्यप ने बताया कि रतलाम का सराफा व्यवसाय देशभर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। वर्तमान में यहां के सराफा व्यापारियों को चुनाव जांच के नाम पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न शासकीय एजेंसियों द्वारा जांच के नाम पर सराफा व्यापारियों एवं आमजनता जो कि सामान्य खरीददार है, उनके माल को जब्त किया जा रहा है। इससे रतलाम का सराफा व्यवसाय बूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। काश्यप ने चुनाव प्रभारी से आग्रह किया कि सराफा व्यवसायियों सहित आमजन का जो भी माल वैध है, उसे तत्काल उन्हें सुपुर्द किया जाए। इस संबंध में आयोग से चर्चा कर व्यापारियों को राहत दिलाए जाने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds