Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

वरना…ऐसी कोच हो जाता खाक : कोच के नीचे लगी आग, टीटीई को लगी भनक तो कंट्रोल में सूचना देकर ट्रेन रुकवाई

-इंदौर- जबलपुर एक्सप्रेस में देवास स्टेशन के आउटर पर लगी कोच के नीचे से उठने लगी थी लपटें।
-कोच को अलग कर दूसरे कोच में यात्री किए गए सवार, ट्रेन हुई दो घंटे लेट।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के ऐसी कोच में नीचे लगी आग को समय रहते देख लेने से रतलाम रेल मंडल में एक बड़ा हादसा होते बच गया। कोच के नीचे लगी आग की टीटीई (कोच कंडक्टर) को भनक लगी तो ट्रेन में गार्ड को सूचना देकर फ़ौरन रतलाम कंट्रोल पर मैसेज किया। इसके बाद ताबड़तोड़ यात्रियों को उतारकर कोच कटवाया गया।


ट्रेन संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम को 7.30 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन रात करीब 8.20 बजे देवास आउटर पर आकर खड़ी हुई। इस बीच कोच नंबर बी-4 कोच में टिकिट चेकिंग के बाद टीटीई राजकुमार सोलंकी कोच के बाहर कॉरिडोर (टॉयलेट व गेट परिसर) की ओर पहुंचे। तब उन्हें कोच के बाहर से जलने की बदबू आई। ट्रेन चलने लगी तो तुरंत टीटीई ने गार्ड कमल आर्य को सूचना दी तथा कोच अटेंडेंट को बोलकर चेन पुलिंग करवाई। गाड़ी ठहरी तब तक आउटर से देवास स्टेशन आ गया।

 

फ़ोटो- टीटीई राजकुमार सोलंकी।

33 यात्रियों को उतारकर दूसरे कोच में बिठाया

ट्रेन के बी-4 कोच में इंदौर से जबलपुर व भोपाल के 33 यात्री सवार थे। सभी को आनन-फानन दूसरे कोच में सवार किया गया। इसके बाद शंटिंग कर कोच को अलग किया गया। इस प्रकिया में ट्रेन करीब 2 घंटे देवास स्टेशन पर ही खड़ी रही। बाद में कंट्रोल से भोपाल सूचना कर यहां अतिरिक्त कोच का इंतजाम करवाकर यात्रियों को शिफ्ट करवाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds