Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

मित्रों….मोदीमय होगा रतलाम….प्रधानमंत्री मोदी 4 नवंबर को रतलाम एवं मुख्यमंत्री चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे

-जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा संबोधित करने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे। उनके दौरे की तैयारी को लेकर जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई।


जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी बंजली हवाई पट्टी के पास विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 31 अक्टूबर को जावरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में दोनों सभाओं की कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वाह संजीदगी से करने का आव्हान किया। महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds