Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार : 56 हज़ार नहीं, अब एक लाख मतों से जीत का विश्वास

-उम्मीदवार चेतन्य काश्यप ने कहा- रतलाम के विकास के कार्यों को मैं अकेला नहीं, पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता बोलेंगे
भाजपा के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं ने लिया ऐतिहासिक जीत का संकल्प।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा चुनाव कार्यालय के शुभारंभ समारोह ने कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए नया जोश भर दिया है। कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए इस बार 56 हजार के बजाय 1 लाख मतों से जीत का विश्वास जताया गया।


सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की उपस्थिति में विधायक एवं भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर दीप प्रज्जवलित किया। फिर समारोह में कहा कि मैं भाषण देने वाला नहीं, अपितु काम करने वाला व्यक्ति हूँ। विधायक के रूप में 10 सालों में जो काम किए है, वे मैं अकेला नहीं, अपितु पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता बोलेंगे। समारोह से पहले विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।
चुनाव कार्यालय शुभारंभ में बड़ी संख्या में पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इन्हें संबोधित करते हुए विधानसभा प्रत्याशी काश्यप ने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य 56 हज़ार का रखा है। लेकिन कार्यकर्ता एक लाख से अधिक की जीत का विश्वास जता रहे है। दृष्टि बड़ी हो, सोच भी बड़ी हो, तो बड़े संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए। उन्हें विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं मेहनत से भाजपा इस चुनाव में नया इतिहास लिखेगी। जिले की पांचो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
सांसद डामोर ने कहा कि लोकसभा से पहले हो रहे विधानसभा के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इनसे मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु देश के लिए भी दिशा तय होगी। प्रदेश की जीत से राज्यसभा में भी भाजपा को मजबूती मिलेगी। जिले की पांचों सीटों पर जीत का विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वचनपत्र झूठ का पुलिंदा है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता जो मेहनत कर रहे है, उससे कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा।


जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री काश्यप एवं उपस्थित अतिथियों को विजय तिलक लगाया और कहा कि रतलाम के भाजपा प्रत्याशी राजनीतिक से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता है। समाज के लिए जब भी कोई कार्य करता है, तो उसके साथ अदृश्य आशीर्वाद काम करता है।

जिलाध्यक्ष लुनेरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विरोधी प्रत्याशी झूठ बोलने में माहिर है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से उसकी फिर जमानत जब्त हो जाएगी। आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नियत है। महापौर प्रहलाद पटेल ने भी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने का विश्वास जताया।
आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर 10 सालों के दौरान शहर में हुए विकास कार्यों पर केन्द्रित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा 10 साल में किए गए विकास कार्यों के साथ सेवा, आध्यात्म और खेल, शिक्षा के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार कार्यालय प्रभारी महेन्द्र नाहर ने माना।

पार्षद उमा डोई सहित कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

चुनाव कार्यालय शुभारंभ समारोह में वार्ड न. 26 की पार्षद उमा डोई, रामचंद्र डोई, आशुतोष चौहान, कैलाश सोनी‘भईड़ा’ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। सभी नेताओं का विधानसभा प्रत्याशी काश्यप, सांसद डामोर, जिला प्रभारी पाण्डेय ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लुनेरा ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता प्रदान की। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सभी ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प दोहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds