Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

वीआईपी नगर में बह निकली लापरवाही की नदी, खराब वॉल्व बदलना भूल गए, अब टंकी खाली करने बहा रहे गैलनों पानी 

-नगर निगम की लापरवाही के चलते लोगों के घरों के आसपास जमा हुआ पानी।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। दीनदयाल नगर एरिया स्थित वीआईपी नगर में चारों ओर पानी ही पानी भर जाने से सड़क पर चलना व घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम के जिम्मेदारों ने पानी की टंकी का खराब पड़ा सप्लाय का मेन वॉल्व सुधारा नहीं और पानी चढ़ा दिया। अब वॉल्व सुधार के लिए फिर से टंकी खाली कर रहे है। घंटों पानी बहने से आसपास एरिया में पानी ही पानी भर गया। रहवासियों का सड़क पर चलने व घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

क्षेत्रीय रहवासी हर्षित उपाध्याय ने बताया कि टंकी से दीनदयाल नगर, ओसवाल नगर, वीआईपी नगर सहित 8 कालोनियों में पानी सप्लाय किया जाता है। वॉल्व ख़राब होने की निगम कर्मचारियों को पहले से ही जानकारी थी। इसके बावजूद सुधार नहीं किया गया और पानी चढ़ा दिया। अब टंकी से 3 मीटर भरा पानी व्यर्थ बहा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds