Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

चौराहे की चुनावी चुस्की : दादा ने होटल की तपेली में चम्मच हिलाया, फिर भर ली डिस्पोजल में चाय

-कांग्रेसी उम्मीदवार पारस सकलेचा का होले होले जनसम्पर्क शुरू।
-3 नवंबर को कमलनाथ के दौरे के बाद चलेगा सभाओं का दौर।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों में चौराहों पर चुनावी हलचल व प्रदर्शन का अलग ही ट्रेंड है। कांग्रेसी उम्मीदवार पारस सकलेचा ‘दादा’ सार्वजनिक प्रदर्शन में पीछे नही है। बुधवार दोपहर को कोर्ट चौराहे स्थित होटल पर दादा जा पहुंचे। भट्टी पर खड़े होकर उन्होंने खुद ही चाय बनाने की कमान संभाल ली। आसपास चमचा देखा। फिर तपेली में चम्मच डालकर चाय हिलाते रहे तो कुछ हद तक उनके घुंगराले बाल भी हिलने लगे। हालांकि चाय उबलकर पहले से ही तैयार थी। उन्होंने चम्मच डालकर डिस्पोजल में चाय भर ली। एकाध कार्यकर्ता के लिए फीकी चाय भी बनवाई। बाद में चुनावी चुस्की का आनंद लेना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी निगाहें लोगों पर तो लोगों की निगाहें उन पर टिकी रही। कुछ ने मोबाइल से रिकार्डिंग भी कर ली।


कांग्रेसी उम्मीदवार ‘दादा’ ने न्यूज़ जंक्शन-18 से चर्चा में बताया कि 3 नवंबर को प्रदेश पार्टी हाईकमान व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रतलाम आ रहे हैं। उसके बाद शहर में चुनावी सभाओं का दौर शुरू कर दिया जाएगा। उनके पास आरोप-प्रत्यारोप की फेहरिस्त बड़ी है। जिसे वे सभाओं में जनता को सीधे तौर पर बताएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds