Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

बोनस सबसे तेज: दो घंटे में ही पूरी कर दी प्रक्रिया, नियमित कर्मचारियों के 21 करोड़, रिटायर्ड के 75 लाख रुपए बैंक खातों में पहुंचे

-4.30 बजे बोनस के आदेश आने के बाद से ही जूट गया था एकाउंट्स विभाग का अमला।
-भारतीय रेलवे में सबसे तेज बोनस भुगतान करने वाला मंडल बना रतलाम।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। दशहरा पूर्व रेलवे कर्मचारियों को बोनस के आदेश जारी होने के बाद रतलाम रेल मंडल के अकाउंट्स विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे में ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कर भारतीय रेलवे में सबसे तेज भुगतान करने में मंडल का नाम शुमार करवा लिया।
सीलिंग लिमिट में मान से प्रति कर्मचारी को 17951 रुपए बोनस दिया गया। रेल मंडल में 12005 नियमित कर्मचारियों को 21 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। जबकि 620 रिटायर्ड कर्मचारियों को 7506106 रुपए दिए गए। अकाउंट्स विभाग द्वारा तेजी से बोनस भुगतान की प्रक्रिया का इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि बुधवार को शाम 4.30 बजे रेलवे बोर्ड से भुगतान के आदेश जारी हुए। शाम 6.15 बजे तक नियमित व मौजूदा साल में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के बैंक खाते में बोनस राशि डाल दी गई।


इस प्रकिया के बाद वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती मानसी सिंह ने विभाग में पहुंचकर कर्मचारियों को बधाई देते पीठ थपथपाई।

तेजी से बोनस भुगतान में इनकी रही भूमिका

भारतीय रेलवे स्तर स्तर पर बोनस भुगतान में
विशेष तौर पर गोपाल प्रसाद तिवारी व कृष्ण कुमार (दोनों सहायक मंडल वित्त प्रबंधक) के मार्गदर्शन में बोनस भुगतान करवाने में स्थापना अनुभाग के राजेन्द्र जाजोरिया, सीएल मीना, दीपक भारद्वाज, गौरव दुबे, मुकेश तिवारी, सुरेखा, अर्पित, कनकलता, विद्या, सिकंदर, इरफान, चितरंजन, लेखा, बही एवं बजट अनुभाग के पी. एन वर्मा, अरविंद कुमार पांडेय, राहुल टटवाडे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें भी मुख्य रूप से रघुनाथ महतो वरिष्ठ इंजीनियर (आइटी) ने भुगतान में विशेष भूमिका रही।

पर्सनल विभाग ने की बोनस की प्रारंभिक तैयारी

बोनस प्रकिया में पर्सनल विभाग की प्रारंभिक तैयारी भी भुगतान में सहायक बनी। विभाग में श्रीमती अरिमा भटनागर (वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के नेतृत्व में अब्दुल मलिक कुरैशी, एचके बारगे, सुनील कुमार भार्गव (स्थापना विभाग) ने अहम भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.