Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

विजिलेंस की जांच : सूचना मिली कि फर्जी रसीद से टीटीई कर रहा यात्रियों से वसूली, तलाशी के दौरान प्लेटफॉर्म पर हंगामा

-कड़ी पूछताछ के बावजूद टीटीई ने विजिलेंस टीम को नही लेने दी तलाशी।
न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम/अहमदाबाद। टीटीई द्वारा फर्जी रेलवे रसीद जारी कर रेल यात्रियों से अवैध वसूली करने की शिकायत पर विजिलेंस टीम द्वारा अहमदाबाद स्टेशन पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान विजिलेंस टीम व टीटीई के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। टीटीई ने जांच में सहयोग से साफ इंकार कर दिया। इसकी सूचना अहमदाबाद सीनियर डीसीएम को दी गई। इस पर दोनों टीटीई को निलंबित कर दिया गया। प्लेटफॉर्म पर हुई धक्का-मुक्की व हंगामें के दौरान वहां मौजूद यात्रियों ने मोबाइल कैमरे से वीडियो भी बना लिए।
जानकारी के मुताबिक विजिलेंस विभाग को सूचना मिली थी कि दो चेकिंग कर्मचारी यात्रियों को फर्जी रसीद जारी कर मनचाही वसूली करते है। 18.10.23 को मुंबई चर्चगेट से आई पश्चिम रेलवे की विजिलेंस टीम द्वारा अहमदाबाद स्टेशन पर इन दोनों चेकिंग कर्मचारियों को रसीद कट्टा, रेलवे तथा प्राइवेट केश दिखाने को कहा गया। इस पर दोनों ही टीटीई विजिलेंस से विवाद पर उतारू हो गए। बल्कि कोई भी दस्तावेज विजिलेंस के समक्ष प्रस्तुत करने से मना कर दिया। उन्हें सहयोग कर रहे एक कुली को अहमदाबाद स्टेशन पर रोककर पूछताछ की। वह संदिग्ध कुली मौके से फरार हो गया।
एक टीटीई द्वारा विजिलेंस टीम को यह तक बोल दिया गया कि आपको जो करना है कर लो…। मुझे सस्पेंड कर दो, लेकिन मैं विजिलेंस को कुछ भी चेक नहीं करवाऊंगा। आशंका जताई जा रही कि टीटीई के पास कुछ फर्जी रसीद या अनुचित रकम होगी।
विजिलेंस से असहयोग करने एवं दस्तावेज नहीं दिखाने की सूचना जब टीम ने विजिलेंस के अपने उच्च अधिकारियों को दी गई। तब रिपोर्ट के आधार पर सीनियर डीसीएम पवन कुमार सिंह ने दोनों ही टीटीई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

बोर्ड के नियम में विजिलेंस कार्रवाई में सहयोग जरूरी

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार है कि रेलवे से जुड़े हर कर्मचारी को विजिलेंस जांच में पूर्ण सहयोग करना जरूरी होता है। परंतु दोनो ही टीटीई द्वारा विजिलेंस जांच में असहयोग किया गया। जिसके कारण विजिलेंस जांच पूर्ण नहीं हो सकी। इस विवाद के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के बीच कौतूहल बना रहा। कई लोगों ने इसके वीडियो भी बना लिए।
बताया जा रहा कि विजिलेंस द्वारा प्लेटफॉर्म के सभी सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे है। साथ ही दोनों ही टीटीई का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की संभावना है। मामले में अहमदाबाद सीटीआई पीयूष मिश्रा ने बताया कि अजमेर सिंह व सुनील कुमार को विजिलेंस जांच में सहयोग नहीं करने पर निलंबित कर दिया गया है। विजिलेंस इनसे फर्जी ईएफटी से संबंधित जांच कर रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.