Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

बोनस भुगतान में रतलाम अव्वल : रेलवे कर्मचारियों को दशहरा पूर्व बोनस का तोहफा, करीब 12782 कर्मचारियों में बंटेगे 23 करोड़ रुपए

-रेलवे बोर्ड से आदेश जारी होने के बाद लेखा विभाग ने की प्रकिया पुुरी की। कर्मचारियों के खाते में राशि डलना शुरू।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बोर्ड ने रेलवे कर्मचारियों को हर साल दशहरा पूर्व मिलने वाले बोनस के आदेश बुधवार शाम को जारी कर दिए। हर कर्मचारी को 17951 रूपए बोनस राशि का भुगतान होगा। रेल मंडल में करीब 12782 कर्मचारियों में 229449682 रूपए बैंक खाते में बुधवार को ही डलना शुरू हो गए। हालांकि इसमें अनुपस्थित कर्मचारियों की कटौती की जाएगी। रतलाम मंडल ने भारतीय रेलवे स्तर पर तेजी से काम कर भुगतान की प्रकिया पूरी की।


आदेश आने के बाद सीनियर डीएफएम मानसी सिंह के निर्देश पर लेखा विभाग के कर्मचारी बोनस की गणना सहित भुगतान की प्रकिया में जुट गए थे। हालात यह रहे कि कुछ घंटों में ही बोनस राशि कर्मचारियों के खाते में आना शुरू हो गई हैं। मामले में आईटी इंचार्ज व ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के रघुनाथ मोहतो ने बताया कि रतलाम मंडल ने भारतीय रेलवे में सबसे तेजी से बोनस भुगतान की प्रक्रिया पूरी की।
इधर, मामले में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा कि हमारे संगठन की मांग 7वें वेतनमान के मुताबिक बोनस बोनस भुगतान की मांग की थी। लेकिन इस बार भी कर्मचारियों को पूर्ववर्ती सीलिंग लिमिट के मुताबिक बोनस की घोषणा कर दी गई है। मजदूर संघ द्वारा नए वेतनमान के मुताबिक बोनस की अपनी मांग जारी रखी जाएगी।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.