Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

दहशत बरकरार : रेल नगर की बाउंड्री पर रात में तेंदुए का फोटो वायरल

-तेंदुए की हलचल को लेकर लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी एरिया में तेंदुए की अभी भी मौजूदगी को लेकर संशय बरकरार है। मंगलवार तक माना जा रहा था कि संभवतः तेंदुआ कहीं दूर जंगल में चला गया। मगर रात में रेल नगर एरिया की बाउंड्री पर चहल-कदमी के फोटो वायरल होने से लोगों में दहशत फैली हुई है। हालांकि तेंदुए को लेकर अब पुराने फ़ोटो व वीडियो भी वायरल हो रहे है। फोटो में रेल नगर की जिस बाउंड्री पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है। सुबह में उसी बाउंड्री की देखकर आए लोगों ने उस स्थान की पुष्टि की है। मालूम हो कि तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम 3 दिन की मशक्कत के बाद भी नतीजे पर नहीं पहुंची। इस बीच देवास में तेंदुआ या चीता होने की सूचना पर टीम वहां जाने की भी तैयारी में थी। इस बीच रतलाम में लोगों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर भय व संशय की स्थिति बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि इंदौर चिड़ियाघर की टीम को भी बुलाया जाना था।

नर-मादा तेंदुआ होने की भी खबरें

रेलवे कॉलोनी व इसके बाहरी एरिया में तेंदुए की नर-मादा जोड़ी होने की भी खबरें आ रही है। पशुपालक उम्रदराज व्यक्ति लक्ष्मण का कहना है कि उसकी गाय जेवीएल की ओर खुले एरिया में चली गई थी। वह गाय लेने गया तो एक नहीं उसे दो तेंदुए दिखाई दिए। हालांकि जब तक तेंदुए की जोड़ी का वीडियो न दिखाई दें या वन विभाग द्वारा इसकी जानकारी नही दी जाती है, तब तक इस बात की पुष्टि नही की जा सकती है।

किसी ओर क्षेत्र में मृत तेंदुए का वीडियो वायरल

इधर, सोशल मीडिया पर तेंदुए के पुराने वीडियो भी वाइरल होने से लोगों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है। मंगलवार को बिजली की डीपी की चपेट में आए मृत तेंदुए का वीडियो खूब वायरल हुआ। हालांकि यह पुराना बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds