Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

मुश्ताक अली ट्रॉफी : भारतीय रेलवे के आशुतोष शर्मा ने शानदार 53 रन बनाकर जीत की राह आसान की।

-आशुतोष ने 16 साल पहले युवराज सिंह का रिकार्ड तोड़ा।
-भारतीय रेलवे टीम ने अरुणाचल को हराया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बीसीसीआई द्वारा रांची में आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट 20-20 मुश्ताक अली ट्रॉफी में भारतीय रेलवे टीम खिलाड़ी रतलाम निवासी आशुतोष शर्मा ने शानदार अर्धशतक (53) बनाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। मैच में रेलवे ने अरुणाचल को हराया।

मालूम हो कि आशुतोष जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के क्रिकेट मैदान में कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया की कोचिंग में क्रिकेट खेलना व सीखना शुरू किया था।
जानकारी देते हुए कोच सिसोदिया ने बताया कि रांची में हो रही स्पर्धा में आशुतोष भारतीय रेलवे टीम में शामिल है। स्पर्धा में पंजाब, आंध्र प्रदेश, गोवा, मणिपुर अरुणाचल ,गुजरात, सौराष्ट्र तथा रेलवे की टीम हिस्सा ले रही है।

आशुतोष ने की छक्कों की बौछार

कोच सिसोदिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भारतीय रेलवे तथा अरुणाचल के मध्य मैच खेला गया। जिसमें टीम में शामिल आशुतोष शर्मा ने 12 गेंद पर 53 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 8 छक्के वह एक चौका लगाया l इस दौरान शर्मा ने 16 वर्ष पूर्व युवराज सिंह द्वारा 12 गेंद पर 50 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। शर्मा ने 11 गेंद पर 50 रन बनाए। मैच रेलवे की टीम ने जीता। शर्मा की उपलब्धि पर जेआरआई क्रिकेट अकादमी अध्यक्ष अजय बी ठाकुर, संरक्षक भगत सिंह भदोरिया, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह, सचिव जोस चाको, उपाध्यक्ष निमिष व्यास, गौरव अजमेरा, अनंत ब्रह्म, वासिफ काजी, महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, जेआरआई के सचिव अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर, रेल अधिकारियों व रेल कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds