Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

रेलवे सीएमआई संजय वशिष्ठ भारतीय रेलवे चयन समिति के सदस्य मनोनीत

-रेलवे मंडल के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पद पर कार्यरत है वशिष्ठ।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम पुरस्कार प्राप्त संजय वशिष्ठ को भारतीय रेलवे बास्केटबॉल टीम के चयन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

रतलाम निवासी वशिष्ठ रतलाम रेल मंडल के उज्जैन स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ है।

चयन समिति सदस्य मनोनीत होने संबंधी पत्र 13 सितंबर को उन्हें रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, रेल मंत्रालय से एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें वे 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक नई दिल्ली में होने वाली ऑल इंडिया रेलवे बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे बास्केटबॉल टीम का चयन करेंगे।

इसके पूर्व वशिष्ठ भारतीय रेलवे टीम के मैनेजर पश्चिम रेलवे मुंबई टीम के कोच रह चुके हैं। वशिष्ठ के चयन समिति के सदस्य बनने पर सचिन रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्ठ परिचालन अधिकारी प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रतिभा पाल सहित समस्त खेल संगठनों ने बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.