Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

परिषद का डबल स्ट्रोक: रेल यात्रियों की सुविधा मांगी, दाहोद वर्कशॉप में निरस्त कराए इंस्टीट्यूट चुनाव

-शिवलहरी शर्मा ने कहा- जीएम सर, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस पुराने समय से ही चलाई जाए, यात्री हो रहे परेशान।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने मुंबई से लेकर रतलाम मंडल तक यात्री एवं कर्मचारी हित में आवाज उठाई है। इसमें एक मांग यात्री सुविधाओं से जुड़ी है तो दूसरी खबर दाहोद के इंस्टीट्यूट चुनाव निरस्त कराने से जुड़ी है।
यात्रियों से जुड़े मामले में परिषद के जोनल संगठन मंत्री व उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य शिवलहरी शर्मा ने महाप्रबंधकअशोक कुमार मिश्रा के साथ मुंबई में बैठक की। उन्हें बताया गया कि गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस यात्री सुविधाओं को देखते पूर्ववत समय के मुताबिक चलाई जाए। बैठक में महाप्रबंधक द्वारा शर्मा का स्वागत किया।

फोटो कैप्शन : बैठक में शिवलहरी शर्मा का स्वागत करते पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा।

जानकारी देते हुए परिषद के मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में मुंबई मंडल के पदाधिकारी के साथ ही हेड क्वार्टर पदाधिकारी भी उपस्थित हुए है। कर्मचारियों की सभी समस्याओं के निराकरण करवाया गया। जिसकी पूरी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी। परिषद सदैव पुरानी पेंशन मांग को लेकर संघर्ष करता रहेगा और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाकर रहेगा। पुरानी पेंशन मांग को लेकर भी ज्ञापन दिया गया।
इधर, मामले में सहायक महामंत्री संजय झा ने बताया कि जबलपुर इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस को रतलाम तक बढ़ाया जाएं, ताकि रतलाम के यात्रियों का सुविधा और लाभ मिल सके।

आपत्ति पर इंस्टिट्यूट चुनाव निरस्त

इधर, पश्चिम रेलवे कर्मचारीपरिषद की आपत्ति के बाद रतलाम मंडल के दाहोद वर्कशॉप में जूनियर व सीनियर इंस्टीट्यूट चुनाव निरस्त कर दिए गए। सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पाराशर ने बताया कि दाहोद वर्कशॉप में चुनाव को लेकर बहुत ही अनियमितता की जा रही थी। इससे सीधा अन्य संगठन को लाभ मिल रहा था। मंडल मंत्री प्रशांत पांडे के संज्ञान में आते ही दाहोद वर्कशॉप अध्यक्ष अजय महाजन और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य कारखाना प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया। इस आपत्ति के बाद अविलंब चुनाव निरस्त कराया गया। पीठासीन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से चुनाव निरस्त की कार्रवाई की गई।

जोनल संगठन मंत्री शर्मा ने मुंबई में जीएम से यह की मांग

(1) पश्चिम रेलवे की सबसे पुरानी गाड़ी गोल्डन टेंपल मेल का वर्तमान समय बदलकर पूर्व में निर्धारित समय पर चलाई जाए। इस ट्रेन का कोरोना के वक्त समय परिवर्तन किया गया था।
(2) ट्रेन नंबर -19303/19304
को व्हाया रतलाम नागदा होकर चलाया जाए। इंदौर से 11.15 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन 5 बजे भोपाल पहुंचती है।
(3) गाड़ी संख्या -09199/09200 भोपाल उज्जैन एक्सप्रेस का विस्तार कर रतलाम तक किया जाए।
(4) गाड़ी संख्या 12925/12926 पश्चिम एक्सप्रेस जो बांद्रा से चलकर अमृतसर को जाती है। इसे परिवर्तित कर मुंबई सेंट्रल से चलाया जाएं। इससे कि यात्रियों को सुविधा मिले और लाभ मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.