Logo
ब्रेकिंग
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...

रतलाम मंडल के अमरगढ़ सेक्शन के हालात जानने दौरे पर पहुंचे रेलवे बोर्ड मेंबर आरएन सुनकर

-रेल संगठनों के पदाधिकारियों ने की रेलवे स्टेशन पर मुलाकात।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बोर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर व पूर्व रतलाम मंडल डीआरएम आरएन सुनकर रविवार शाम रतलाम पहुंचे। वे रतलाम मंडल के अमरगढ़-पंच पिपलिया सेक्शनों पर पिछले दिनों ट्रैक के बिगड़े हालात व परिचालन की समस्या को देखते एक दिनी दौरे पर आए। अमरगढ़ सेक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि 350 मिलीमीटर बारिश एक दिन में होने से ट्रैक की समस्या आई है। लगातार 2 से 3 घंटे तेज बारिश यदि हो जाए तो ट्रैक से जुड़ी ऐसी समस्या आती है। पहले भी इस होता आया है।ऐसी स्थिति में हमें और सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहां कि इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों में फंड की कोई कमी नही है। सभी ओर से विकास के एक साथ कार्य रेलवे में हो रहे है। दिल्ली से व्हाया इंदौर तथा वहां से स्पेशल ट्रेन से वे रतलाम पहुंचे। यहां करीब 30 मिनिट रुकने के बाद वे अमरगढ़ सेक्शन के लिए रवाना हो गए।

संगठनों के पदाधिकारियों ने की मुलाक़ात

सुनकर के रतलाम आगमन पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, लोकोमोटिव केयर सेंटर शाखा सचिव सुनील चतुर्वेदी शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, मैकेनिकल ब्रांच के अध्यक्ष राजेश माथुर, दीपक भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


वहीं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की ओर से मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, योगेश पाल, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, महेंद्र सिंह, संजय कुमार, अशोक टंडन, अखिल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसी तरह एसटीएससी एसोसिएशन के आरसी वर्मा सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने सुनकर से मुलाकात कर उन्हें संगठन की ताजा गतिविधियों की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.