Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

पटवारी आंदोलन: बहरी गूंगी सरकार की प्रतीक भैंस के आगे बीन बजाई, पीठ पर चिपकाई तख्ती, जताया विरोध

-5 सूत्रीय हड़ताल के 19वें दिन पटवारी संघ द्वारा विरोधक नवाचार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पटवारियों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल के 19वें दिन पटवारियों द्वारा विरोध का नवाचार करते हुए भैंस के आगे बीन बजाई। बैंड बाजे भी बजाए गए। इतना ही भैंसों के गले में मांगों से सबंधित तख्ती भी लटकाई गई। प्रदर्शन का यह नवाचार लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।


पटवारी दीपक राठौड़ ने कहा कि सरकार को जगाने हम हड़ताल के प्रथम दिवस से सामाजिक, सेवा प्रकल्प, आक्रोश रैली, तिरंगा रैली, धार्मिक आदि गतिविधियां चला रहे है। लेकिन सरकार द्वारा आज तक निदान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके लिए शुक्रवार को पटवारियों द्वारा गूंगी-बहरी सरकार की प्रतीक भैस के आगे न केवल बीन अपितु बैंड बाजा बजा कर प्रदर्शन किया है। सरकार को चाहिए कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण करें। इससे कि हम पुनः कार्य पर लौट सकें।


इस आंदोलन में जिले भर के पटवारियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। यह जानकारी पटवारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी दिग्विजय जलधारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.