Logo
ब्रेकिंग
केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प...

जहां-जहां गई यात्रा भगवान शिव ने बरसाया पानी, घर-घर मिला आशीर्वाद 

-जन आशीर्वाद यात्रा में आए भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जन आशीर्वाद यात्रा जहां जहां गई। जिस किसी शहर में हम पहुंचे। वहां भगवान शिव ने पानी बरसाया। हमें घर- घर आशीर्वाद मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनहितैषी योजना है। हम सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहे है।

यह बात जन आशीर्वाद यात्रा पर रतलाम आए भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार सुबह होटल रूद्र पैलेस में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। इस दौरान रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, सांसद गुमानसिंह डामोर, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना, निगम महापौर प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे।

भोपाल विधायक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लिंग अनुपात, जाति, वर्गभेद को खत्म कर समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बगैर मांगे आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए। 2.32 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया। पहले तिरंगा शासकीय बंगलों व मंत्रियों की गाड़ी में लगते थे। अब घर घर तिरंगा व जन जन के हाथ में तिरंगा को मंजूरी देकर देश का मान बढ़ाया। जनआशीर्वाद यात्रा को बेहतर आशीर्वाद मिल रहा है। इससे दोबारा भाजपा सरकार बनना तय है।

घमंडी गठबंधन को तोड़ो

करुणानिधि के बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे के अलावा कर्नाटक के एक मंत्री ने सनातन धर्म व हिन्दू धर्म पर जो टिप्पणी की है, उसे लेकर सोनिया गांधी से सवाल करना चाहते है कि क्या वे इस टिप्पणी से सहमत है। राहुल गांधी सहमत है, कांग्रेस अध्यक्ष सहमत है, और क्या शिवसेना के उद्धव ठाकरे सहमत है ? क्योंकि वे हिन्दू की बात करते है, और क्या अन्य लोग भी सहमत है, यदि नही है तो इस घमड़ी गठबंधन को तोड़ो। हिन्दुस्तान के जो भी धर्म है उनके खिलाफ टिप्पणी करने वालों को गठबंधन को बाहर करों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.