Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

सैलाना रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को लिया चपेट में, दो की मौत

-सूचना पर पुलिस पहुंची इससे पहले ड्राइवर कंडक्टर मौके से फरार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सैलाना रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सब में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कंडक्टर और ड्राइवर फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रतलाम-सैलाना मार्ग पर पलसोड़ा फंटे के पास हुई। बांसवाड़ा से रतलाम आ रही राजस्थान रोडवेज की बस क्रमांक आरजे-35-पीए-0539 के चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए पलसोड़ा निवासी बाइक सवार दुलीचंद राठौर और पीछे सवार कमल मईड़ा को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों के शव बस में आगे फस गए। हादसे के तत्काल बाद आसपास की भीड़ भी जमा हो गई। चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव को निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने बस जब्त कर थाने भिजवाई। घटना के बाद घबराए यात्री बमुश्किल अन्य वाहनों से रतलाम पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds