Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में प्रताप गिरी नए अध्यक्ष नियुक्त, महामंत्री ने लगाई मोहर

कार्यकारिणी की बैठक में सहमति से लिया गया फैसला।
-न्यूज जंक्शन-18 की खबर पर हुई शब्दसः पुष्टि।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में कर्मचारियों का मजबूत संगठन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में अब मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गिरी को नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस कवायद के बाद नए अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों को पूर्ण विराम दिया गया है।


मालूम हो कि प्रताप गिरी के नए अध्यक्ष नियुक्ति की पूर्ण संभावना को लेकर न्यूज़ जंक्शन-18 ने पृष्ठ सूत्रों के आधार पर 30 अगस्त 2023 को खबर का प्रकाशन किया गया था। हालांकि अध्यक्ष की दौड़ में चैतन्य चौधरी उज्जैन, सचिन मिश्रा दाहोद, अतुल राठौर के नाम भी शामिल थे।
इधर, मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष रफ़ीक मंसूरी की 31 अगस्त को बिदाई हुई। इस बिदाई कार्यक्रम में महामंत्री आरजी काबर तथा अध्यक्ष शरीफ़ पठान भी शामिल हुए।
मीडिया प्रभारी गौरव दुबे ने बताया कि महामंत्री व अध्यक्ष की मौजूदगी में 1 सितंबर को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इसमें नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर भी लगी है।
मामले में अध्यक्ष शरीफ पठान ने बताया कि प्रताप गिरी को मजदूर संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds