Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ : गण मंथन के बाद निकलेगा अमृत, होगा भोले का अभिषेक?

-पहली सितंबर को कार्यकारिणी की बैठक, प्रताप गिरी के नाम पर सहमति बनना संभावित।
-मामला वर्तमान अध्यक्ष की सेवनिवृत्ति के बाद नए अध्यक्ष चयन का

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में कर्मचारियों का मजबूत संगठन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में नए अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम देने का समय अब अंतिम पड़ाव पर है। पहली सितंबर को महामंत्री व अध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके नाम तय किए जाने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अध्यक्ष की दौड़ में कभी भी चैतन्य चौधरी उज्जैन, सचिन मिश्रा दाहोद, अतुल राठौर तथा प्रताप गिरी (भोले) रतलाम के नाम शामिल है। सभी वर्तमान में मजदूर संघ में किसी न किसी पद पर नियुक्त है। इनमें से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि मौखिक तौर पर सभी ब्रांच पदाधिकारी एक नाम के पक्ष में सहमत है। लेकिन संगठन असंतुष्ट दावेदार को कैसे शांत करेगा। यह आगामी दिनों में सामने आ सकेगा।
मालूम हो कि कर्मचारियों के एक और मजबूत संगठन वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में 19 अगस्त को महामंत्री भोसले सहित केंद्रीय पदाधिकारी की मौजूदगी में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी के नाम पर सहमति होने पर अध्यक्ष बनाया गया है।


इसी तरह वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के वर्तमान अध्यक्ष रफ़ीक मंसूरी की 31 अगस्त को सेवनिवृत्ति होना है। इस मौके पर महामंत्री आरजी काबर, अध्यक्ष शरीफ पठान रतलाम आएंगे। इन पदाधिकारियों की मौजूदगी में 1 सितंबर को कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के अलावा नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर भी लगने की उम्मीद है।

एक नाम पर मौखिक सहमति

मजदूर संघ के पुष्ट सूत्रों के मुताबिक संगठन स्तर पर पिछले तीन से चार माह की रायशुमारी के बाद नए अध्यक्ष पद के लिए एक नाम निकलकर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सभी ब्रांच के पदाधिकारियों ने मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गिरी के नाम पर सहमति दी है। इस पर केवल मोहर लगने की औपचरिकता मात्र शेष है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds