Logo
ब्रेकिंग
एमडीडीटीआई संस्थान में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस, पौधरोपण कर डॉ. अम्बेडकर को किया याद टायर बस्ट होते ही पेड़ से जा टकराई कार, बाल-बाल बचा चालक भा गए भैयाजी...रतलाम के मन में भैयाजी, जनता के मन में भरोसा... ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजनीति की जाए, तो जनता सर आंखों पर बिठाती है - विधायक चेतन्य काश्यप 5 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा की जीत, सैलाना से डोडियार ने बाजी मारी मैं और मेरी कविता रेलवे मटेरियल विभाग की घूसखोरी...12 स्थानों पर तलाशी में मिले काली कमाई के सबूत, आरोपी आज होंगे न्या... इस मैसेज ने रेलवे जोन में फैलाई सनसनी...मटेरियल विभाग के तीन डिप्टी सीएमएम को किया सीबीआई ने ट्रेस डीआरएम की सहमति: डीजल शेड पहुंचने के लिए बनेगी डेढ़ किलोमीटर एप्रोच रोड, वर्क ऑर्डर जारी बड़ी जीत : क्रमिक भूख हड़ताल 98वें दिन खत्म, उज्जैन लॉबी के पद यथावत रहेंगे

श्रावणी उपाकर्म : हिमाद्री, दशविध स्नान, तर्पण, हवन के साथ जनेऊ परिवर्तन

-कर्तव्य परायणता का पर्व है श्रावणी उपाकर्म-पं तरनी व्यास
-गंगा आश्रम पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा श्रावणी उपाकर्म आयोजित।

न्यूज़ जंक्शन-12
रतलाम। रक्षाबंधन पर आचार्य की मौजूदगी में विप्रजनों ने श्रावणी उपाकर्म किया तो वैदिक परंपरा के मुताबिक सभी कतारबद्ध होकर विधिविधान से कर्म प्रकिया करते दिखाई दिए। यह नज़ारा गंगा आश्रम पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रावणी उपाकर्म के दौरान दिखाई दिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पं. तरनी व्यास रहे। व्यास ने संबोधित करते कहा कि ब्राह्मण समाज ही एकमात्र समाज है, जो अपनी संतानों को अधिकार का पाठ नहीं, बल्कि सदैव कर्तव्य का पाठ पढ़ाता है। उसी का पर्व है श्रावणी उपाकर्म।


कार्यक्रम संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने बताया कि प्रात: आचार्य पं. चन्द्रशेखर जोशी के सानिध्य में हिमाद्री, दशविध स्नान, तर्पण, हवन के साथ जनेऊ परिवर्तन संपन्न हुआ|
कार्यक्रम में पं अनिल भट्ट, बृजेन्द्र मेहता, महेश जोशी, जगदीश उपाध्याय, शरद शुक्ला, विजय शर्मा ,रवीन्द्र उपाध्याय, गोविंद उपाध्याय, कृष्ण गोपाल आचार्य, नरेंद्र पंड्या,बंसीलाल शर्मा वीरेन्द्र कुलकर्णी, भूषण बर्वे, किशोर उपाध्याय सुन्दर लाल,अरविंद मिश्रा, भारत उपाध्याय, भैरू शंकर व्यास, अनिल जोशी, मनकामेश्वर जोशी, सुरेश जोशी, उत्तम शर्मा, भरत त्रिवेदी, आदित्य शर्मा, सुनील शर्मा, दुर्गा दास मेहता, संजय शिव शंकर दवे, अखिलेश भट्ट सहित बड़ी संख्या मे ब्राह्मण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.