Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

आधिकारिक तौर पर मंडल अध्यक्ष को बिदाई, संगठन स्तर पर नया नाम तय, औपचरिकता बाकी

-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की जीएम पीएनएम में जीएम ने किया शर्मा का सम्मान।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा को मुंबई में आयोजित जीएम पीएनएम में
महाप्रबंधक (जीएम) अशोक कुमार मिश्रा द्वारा सम्मानित कर बिदाई दी। वहीं संगठन स्तर पर नए अध्यक्ष पद के लिए पदाधिकारी के नाम की कवायद पूरी कर ली गई है। हालांकि इसका अधिकृत रूप से लेटर जारी किया जाएगा। इसके बाद ही नए अध्यक्ष का चेहरा सामने आ सकेगा।

रेलवे कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा

19 जुलाई को यूनियन की दूसरी जीएम पीएनएम मीटिंग मुंबई मुख्यालय पर हुई। इसमें महामंत्री जेआर भोसले के अलावा रतलाम मंडल से मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारोठ, केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक व मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा शामिल हुए। मीटिंग में कर्मचारियों ने जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा का इस माह सेवानिवृत्त होने पर महाप्रबंधक द्वारा बुके देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एजीएम, पीसीपीओ, सीपीओ, आईआर सीपीओ, एडमिन महामंत्री भोसले, अध्यक्ष आरसी शर्मा, सभी डिवीजन के डिविजनल सेक्रेटरी, डिविजनल अध्यक्ष, जोनल प्रेसिडेंट महिला समिति शबाना शेख, आरपी गुप्ता, विकास गुप्ते एवं सभी पदाधिकारियों ने भी मंडल अध्यक्ष शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

नए अध्यक्ष के नाम की मात्र औपचारिकता

इधर, यूनियन से जुड़े सूत्र बताते है कि 16 जुलाई को महामंत्री भोसले रतलाम आए थे। उसके बाद से नए मंडल अध्यक्ष का नाम तय कर लिया गया है। संभवतः कर्मचारियों के बीच पकड़ रखने वाले युवा सहायक मंडल मंत्री के नाम को फाइनल किया जा सकता है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा महामंत्री द्वारा जारी पत्र के बाद ही हो सकेगी। तब तक यूनियन के सभी दावेदार शांत और मौन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds