Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ...

सुरों से गूंजेगी महफ़िल, सुरमय प्रस्तुतियों से दी जाएगी मोहम्मद रफी व किशोर कुमार को स्वरांजलि

-सिसोदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा 15 जुलाई शनिवार को संगीत निशा का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सिसोदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा 15 जुलाई को स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के हाल में संगीत निशा ‘रंग  ए महफ़िल’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। जबकि इसमें प्रस्तुति केवल ग्रुप के सदस्य ही देंगे।

ग्रुप से संचालक प्रमोद सिसोदिया ने बताया कि 31 जुलाई को लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि है। जबकि 4 अगस्त को हरफनमौला सिंगर किशोर दा का जन्म दिवस है। इन दोनों कार्यक्रम के मद्देनजर ग्रुप द्वारा 15 जुलाई को शहरवासियों के लिए संगीत निशा का आयोजन कर दोनों कलाकारों को स्वरांजलि दी जाएगी।

कार्यक्रम के सूत्रधार विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि शाम को ठीक 5 बजे सरस्वती वंदना के साथ प्रस्तुतियां शुरू कर दी जाएगी। बीच मे अतिथि उद्बोधन व उनका सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद सिसोदिया, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, भुवनेश पंडित, जलज शर्मा, मनवीर सिसोदिया, नीता गुप्ता, विजय गुप्ता, पवन भटनागर,  गोपाल बोरीवली, अकील खान, पूजा भावसार, अल्फ़िया खान, विवेक शर्मा, दीपशिखा, वंदना जलगांवकर, रेणु शर्मा आदि किशोर, रफी, लता सहित अन्य कलाकारों के गाए बेहतरीन नगमों की प्रस्तुतियां देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.