-छोटे आकार के शेड से यात्रियों को सुविधा दिलाने के प्रयास।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 पर यात्रियों की मांग एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटे साइज के कवर शेड का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। जिसे अगले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इन प्लेटफॉर्म के पूरे एरिया को ढकने के लिए लंबे कवर शेड लेने की मांग की जा रही थी।
यात्रियों को धूप एवं वर्षा से बचाव के लिए शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्लेटफार्म क्रमांक 01 एवं 02 पर इंदौर की ओर 10-10 कवर शेड का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक कवर शेड की लंबाई लगभग 3 मीटर रहेगा। हर कवर शेड की लंबाई के अनुसार यात्रियों के लिए बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएगी।
पीआरओ के मुताबिक रतलाम मंडल अपने यात्रियों की सुविधा के लिए सदैव तत्पर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में प्लेटफार्म क्रमांक 1 एवं 2 पर लिफ्ट का निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय, कवर शेड, प्रसाधन, बुकिंग कार्यालय, सेकंड एंट्री गेट वाहन स्टैंड इत्यादि का निर्माण किया गया है।
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प...
सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान...
भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ...
रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...
रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित
प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ...
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ...
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...
गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट
