Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

गर्मी में सूख रहे कंठ: ऑफिस में 100 से अधिक रेल कर्मचारी हैं, वहां लगेंगे वाटर कूलर एवं आरओ

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की पीएनएम में 20 मुद्दों पर चर्चा।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। गर्मी में कार्यालयों में रेलवे कर्मचारियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या के निजात के लिए रेलवे ने सहमति देते हुए फैसला लिया है कि जिस कार्यालय में 100 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। वहां वाटर कूलर एवं आरओ लगाए जाएंगे।
गुरुवार को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की द्वितीय पीएनएम (स्थाई वार्ता तंत्र) की बैठक हुई। इसमें मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में इस मुद्दें को भी प्रशासन के सम्मुख प्रमुखता से उठाया गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा इसकी सहमति प्रदान की गई।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों से विस्तृत चर्चा की गई। डीआरएम द्वारा 20 मुद्दों पर सहमति दी।


बैठक में मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सहायक मंडल मंत्री प्रताप गिरी व दीपक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष चैतन्य चौधरी, सीडब्ल्यूसी सदस्य एसके यादव व महेंद्र राठौर, शाखा सचिव संजय कुमार, राजेंद्र चौधरी, गौरव ठाकुर, विनय सिंह, कमलेश चौधरी, योगेश यादव, रविराज परिहार, योगेश पाल, शाखा अध्यक्ष गौरव संत, लक्ष्मीकांत जाखड़, विजय पाटीदार, अमित कुमार एवं संध्या यादव उपस्थित रहे ।

इन मुद्दों पर दी गई सहमति

-मुख्य टिकट निरीक्षक के पदोन्नति के आदेश विगत कई समय से लंबित है वह शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
-वाटर कूलर एवं आरओ की सुविधा प्रदान की जाएगी। मंडल रेल कार्यालय सहित अन्य कार्यस्थलों पर जहां 100 से अधिक कर्मचारी हैं। वहां जगह सुनिश्चित कर वाटर कूलर एवं आरओ की सुविधा प्रदान की जाएगी l
-सीसी.टीसी के पदोन्नति आदेश शीघ्र ही निकाले जाएंगे।
-आरआरआई टावर उज्जैन एवं इंदौर को शीघ्र ही वातानुकूलित किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
-स्टाफ की कमी के कारण म्यूच्यूअल ट्रांसफर के जो प्रकरण रुके हुए थे। उन कर्मचारियों को शीघ्र ही रिलीव किया जाएगा। नई भर्ती से रतलाम रेल मंडल में रिक्त पड़े पदों हो भरा गया है l
-रिक्त पड़े हुए शंटिंग मास्टर की 2800/- ग्रेडपे के 21 पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नति कर शीघ्र ही भरा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.