Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

पुलिस ने गुम हुए मोबाइल लौटाए तो खिल उठे चेहरे

-8 लाख रुपए कीमत के 50 मोबाइल पुलिस ने संबधित को लौटाए।
-अब तक गुम हुए 1 करोड़ 44 लाख कीमत के कुल 950 मोबाइल सौंपे


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान के तहत जिले में गुम हुए करीब 8 लाख रुपए कीमत के 50 मोबाइल लोगों को लौटाए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सर्चिंग करने पर ये मोबाइल मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में अन्य व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे थे। उन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि मोबाइल उन्हें रोड या अन्य स्थान पर गिरे पड़े मिले थे। हालांकि पुलिस जांच में सहयोग करने पर इनसे नरमी बरती गई। समझाईश दी गई कि भविष्य में गुम मोबाइल मिले तो निकटम थाने पर जमा करवाएं। बरामद सभी मोबाइलों में अधिकांश सेमसंग, विवों, रियलमी, रेडमी, ओपो कंपनियों के हैं।


मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा लोगों के मोबाइल गुम होने से हुए आर्थिक नुकसान को देखते गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए अति. पुलिस अधीक्षक सुनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बकायदा टीम नियुक्त की गई।

टीम को 10 हजार रुपए नगद ईनाम

गुम हुए मोबाइल बरामदगी में सायबर सेल के उप निरी. जितेन्द्र चौहान, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र.आर.मनमोहन शर्मा , प्र.आर. हिम्मतसिंह , आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर. राहुल पाटीदार, आर. तुषार, एंव थाना दिनदयाल नगर रतलाम के आरक्षक आशीष धानक एंव संदीप कुमावत ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक बहुगुणा द्वारा टीम को 10 हजार रूपए नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.