Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

अष्टविनायक रेसीडेंसी में चोरी, सुने मकान में ताला चटकाकर ले गए नगदी व जेवर

-चोर सीसीटीवी कैमरें में घर आते व वारदात करते कैद।
-किराएदार ने सुबह फोन लगाकर बुलाया मकान मालिक को।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। शहर के उत्तर दिशा में विकसित पॉश कॉलोनी अष्टविनायक रेसिडेंसी में शनिवार सुबह 4 बजे चोरो ने सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिवा। चोर ताला चटकाकर घर के अंदर से नगदी व जेवर ले भागे। हालांकि घर के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरे से फूटेज लेकर कार्रवाई शुरू की है।
चोरी की वारदात कॉलोनी के मकान नंबर 139 सी में हुई। मकान मालिक पुरुषोत्तम मालपानी ने बताया कि पत्नी का वर्ष 2016 में निधन हो गया। एक बेटी की शादी कर दी। इसलिए वह घर मे अकेले ही रहते है। ऊपरी मंज़िल में किराएदार रहते है। वारदात वाली रात वह बांगरोद में दोस्त के यहां गए थे। सुबह में ऊपर से नीचे आए किराएदार ने ताला टूटा देखा। तब फोन और सूचना देकर बुलवाया।


चोर आलमारी का ताला चटकाकर उसमें रखे लगभग 14 हजार रुपए तथा 20 से 25 हजार रुपए कीमत के जेवर निकाल ले गए। घटना के बाद घर पहुंचे मकान मालिक मालपानी ने 100 डायल कर पुलिस को बुलवाया। बाद में फुटेज तलाशने पर इसमें चोर घर मे आते व वारदात करते दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.