Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

पांच बड़े संगठनों ने भरी हुंकार, मांगों के समर्थन में आज करेंगे प्रदर्शन

-दोपहर एक बजे नए मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन।
-चरणबद्ध आंदोलन में 29 अप्रैल को भोपाल में होगा आंदोलन।

न्यूज़ जंक्शन-18
प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए 5 मान्यता प्राप्त संगठनों ने प्रदेश सरकार खिलाफ बड़ी रणनीति बनाई है। पहले चरण में आज कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन। अगले क्रम में भीपाल में भरेंगे हूंकार।
संघ के दिनेश बारोट ने बताया कि प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश लघु वेतन संघ, मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग, शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश वाहन चालक संघ और मध्यप्रदेश पेंशनर एसोसिएशन सहित अन्य सहयोगी संगठन साथ रहेंगे। इन संघों के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए प्रथम चरण 20 अप्रैल को दोपहर 1 बजे नए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपेंगे। दूसरे चरण में 29 अप्रैल 23 को राजधानी भोपाल में जंगी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें हजारों की तादाद में कर्मचारी राजधानी पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

इन्होंने किया आंदोलन सफ़ल बनाने का आव्हान

आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान करते हुए लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक छपरी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के तेजपाल सिंह राणावत, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अरुण शर्मा, वाहन चालक संघ के सूर्यकांत सिंह चौहान, पेंशनर एसोसिएशन के राजेश व्यास वरिष्ठ, कर्मचारी नेता कमलेश पापरीवाल, मिथिलेश मिश्रा, दिनेश बारोठ, बृजलाल बोरिया, डॉ. मुनिन्द्र दुबे, नरेंद्र टांक, गोपाल बोरिया, महेंद्र मांदलिया, दिनेश शर्मा, सुकेश राय, बसंती लाल मईडा, कमलेश गहलोत, हेमंत व्यास, सहित कई कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.