Logo
ब्रेकिंग
नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट...

एक हाथ मे थामा नियुक्ति पत्र, दूसरे हाथ से झटकने पड़े मच्छर

-रोजगार मेला में 299 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र।
-आयोजन खर्च के लिए रेलवे ने किए 15 लाख रुपए के इंतजाम।
-टेंट में बड़ी तादात में मच्छरों के प्रवेश के बढ़ी परेशानी।


न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। दो बत्ती स्थित डीआरएम ऑफिस के ऑफिसर्स क्लब परिसर में हुए रोजगार मेला में कुल 299 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। लेकिन टेंट परिसर में बड़ी तादात में मच्छरों के जमावड़े ने परेशानी खड़ी कर दी। अभ्यर्थियों के अलावा मंच पर अतिथि व रेलवे अफसर मुंह-नाक सिकोड़ते मच्छर उड़ाते रहे। अभ्यर्थी एक हाथ मे नियुक्ति पत्र थामे तो दूसरे हाथ से मच्छर झटकते रहे।
रोजगार मेला आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेन्‍द्र कुमार, सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री रहे। स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों में सांसद रतलाम गुमान सिंह डामोर, रतलाम शहर विधायक चेतन्‍य कुमार काश्‍यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे ।अतिथियों द्वारा विभिन्‍न विभागों के कुल 299 चयनित अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति वितरित किए गए। जिसमें रेलवे विभाग के 267 डाक विभाग के 24 एवं मध्‍य प्रदेश ग्रामिण बैंक के 08 अभ्‍यर्थी शामिल हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन हुआ। इसमें रोजगार मेला से संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया।

15 लाख की राशि का इंतजाम
रोजगार मेला के आयोजन का केन्द्रीयकरण कर इसकी जिम्मेदारी रेलवे को सौंपी गई। रेल मंत्रालय से इसके निर्देश मिलने के बाद से रेल अधिकारी तैयारियों में जुट गए। हालांकि मुख्य जिम्मेदारी कार्मिक विभाग की थी। लेकिन डीआरएम रजनीश कुमार ने बैठकों के दौर में अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी काम बांटे। सूत्रों के मुताबिक मेला आयोजन के लिए लेखा विभाग द्वारा एडवांस मद से 15 लाख रुपए निकाले गए।
कार्यक्रम में सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर, सीनियर डीसीएम प्रतिभा पाल तिवारी, सीनियर डीओएम प्रवीण कुमार तिवारी, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन अंकित गुप्ता, सीनियर डीओएम सामान्य अजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.