Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

ट्रेन में बिना टिकिट पुलिस जवान आगे-आगे, टीईटी पीछे-पीछे, आखिर बना दी जुर्माना रसीद

– ट्रेन के जनरल कोच में बनाई 400 रुपए की जुुर्माना रसीद।
– जवान रतलाम से भोपाल के लिए ट्रेन में हुआ था सवार।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। ट्रेन में बिना टिकिट पुलिस जवान को पकड़ने में टीटीई को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। आगे-आगे जवान तथा इसका पीछा टीटीई को करना पड़ा। आखिर में जवान की 400 रुपए की जुर्माना रसीद बना दी गई। हालांकि इसकी बकायदा वाणिज्य विभाग के अधिकारी को सूचना की गई।
यह मामला 7 अप्रैल को ट्रेन संख्या 11463 राजकोट-भोपाल एक्सप्रेस का है। ट्रेन में टीटीई पीएस मलिक (सीटीआई उज्जैन) की वर्किंग थी। इस ट्रेन में रतलाम जीआरपी थाना में पदस्थ जवान राहुल यादव रतलाम से भोपाल के लिए सवार हुआ।
जवान यादव ने प्लेटफॉर्म पर टीटीई को बताया कि उसे शासकीय कार्य से भोपाल जाना है। इसलिए उसे ऐसी कोच में बैठना है। पूछताछ करने पर जवान के पास यात्रा का टिकिट नही था। इस पर टीटीई ने जुर्माना राशि की रसीद काटने को कहा। ट्रेन चलने के बाद टिकिट जांच के दौरान जवान यादव स्लीपर में दिखाई दिवा। टीटीई को देखकर वह बाद में जनरल कोच में चल गया।
इधर, मामले की सूचना टीटीई मलिक ने सीएमआई कंट्रोल में की तथा डीसीएम अमित कुमार साहनी को भी इससे अवगत कराया।
बाद में टीटीई मलिक ने जनरल कोच में पहुंचकर बगैर टिकिट यात्र कर रहे जवान पर 400 रुपए का जुर्माना कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds