Logo
ब्रेकिंग
शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती...

रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह… भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद, रतलाम मंडल द्वारा लोकोमोटिव केयर सेंटर (डीज़ल शेड), रतलाम में भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिषद के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समस्त रेलकर्मियों की सुख-समृद्धि, कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गई। जयंती के पावन अवसर पर परिषद की ओर से सभी कर्मचारियों को प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी संघों की गरिमामयी उपस्थिति:- कार्यक्रम में रेल प्रशासन की ओर से SR DME, ADME/DSL तथा AMM विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं संगठन की ओर से जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, महामंत्री प्रशांत पांडे, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री धीरज प्रजापति, सहायक मंडल मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह मीणा एवं कोषाध्यक्ष संजय राठौर मौजूद रहे। इसके अलावा AISTREA के जोनल अध्यक्ष हरिनारायण मीना भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

​समारोह में LCC संगठन मंत्री राधेश्याम नापित, शाखा अध्यक्ष ब्रजेश पांडे, PRKP LCC के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज मीणा व रविशंकर मीणा, DRUCC सदस्य अनिल उपाध्याय, रणजीत यादव एवं अनिल मीणा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे

यह जानकारी धीरज कुमार प्रजापति (सहायक मंडल मंत्री/मीडिया प्रभारी, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद) द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.