Logo
ब्रेकिंग
फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ...

रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह… भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद, रतलाम मंडल द्वारा लोकोमोटिव केयर सेंटर (डीज़ल शेड), रतलाम में भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिषद के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समस्त रेलकर्मियों की सुख-समृद्धि, कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गई। जयंती के पावन अवसर पर परिषद की ओर से सभी कर्मचारियों को प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।

​वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी संघों की गरिमामयी उपस्थिति:- कार्यक्रम में रेल प्रशासन की ओर से SR DME, ADME/DSL तथा AMM विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं संगठन की ओर से जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, महामंत्री प्रशांत पांडे, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री धीरज प्रजापति, सहायक मंडल मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह मीणा एवं कोषाध्यक्ष संजय राठौर मौजूद रहे। इसके अलावा AISTREA के जोनल अध्यक्ष हरिनारायण मीना भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

​समारोह में LCC संगठन मंत्री राधेश्याम नापित, शाखा अध्यक्ष ब्रजेश पांडे, PRKP LCC के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज मीणा व रविशंकर मीणा, DRUCC सदस्य अनिल उपाध्याय, रणजीत यादव एवं अनिल मीणा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे

यह जानकारी धीरज कुमार प्रजापति (सहायक मंडल मंत्री/मीडिया प्रभारी, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद) द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.