Logo
ब्रेकिंग
फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ...

यात्री सुविधा की पहल….चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन व निरस्तीकरण के बीच रेलवे का बड़ा फैसला

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रभावित यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के 16 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलने और 4 से 8 अक्टूबर तक रद्द रहने से यात्रियों के लिए संकट खड़ा होगा। इसे देखते हुए गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन को अब फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक संचालित करने और ठहराव की स्वीकृति दे दी गई है।

​यह निर्णय पश्चिम रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य शिव लहरी शर्मा की पहल पर लिया गया है।

​ब्लॉक के दौरान यात्रियों को मिलेगा शाम का विकल्प:- अजमेर-चंदेरिया मार्ग पर झड़वासा-बान्दनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच ब्लॉक के कारण शाम के वक्त इस रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और तीर्थयात्रियों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। शर्मा ने इस मुद्दे को मंडल रेल प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और मांग रखी कि पैसेंजर ट्रेन का विस्तार व ठहराव 14801 जोधपुर-इंदौर ट्रेन के समय व ठहरावों के अनुरूप फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक किया जाए।

​मंडल रेल प्रशासन ने जनहित और यात्रियों की असुविधा को देखते हुए इस प्रस्ताव पर तत्काल मंजूरी प्रदान की। इस निर्णय से ब्लॉक अवधि के दौरान शाम के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को एक सुगम और वैकल्पिक साधन मिल सकेगा। त्वरित फैसला लेने के लिए ZRUCC सदस्य शर्मा ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.