Logo
ब्रेकिंग
जीएम के कड़े तेवर भी बेअसर... गंदगी पर सीएमआई को सस्पेंड करने के दिए थे आदेश, दो दिन बाद भी फाइल अटक... भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव.....भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन इस सूचना ने सभी को चौकाया, कांग्रेस में शोक की लहर: नेता बंशीलाल गांधी, रंजीत डंग और पार्षद नासिर कु... ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे.... रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निर... रेलवे की हफ्ता वसूली का CBI ने किया पर्दाफाश: जोगेश्वरी के दुकानदार को धमकी दे रहा SSE 16,000 की रिश... रतलाम जिला फुटबॉल संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, शांतिलाल वर्मा अध्यक्ष और राजेश कौशल सचि... कोटा-रतलाम रनिंग स्टाफ विवाद: रतलाम के लोको पायलटों को नहीं चलाने दे रहे ट्रेनें, यूनियन ने मंडल रेल... इस बेटी ने किया रतलाम का नाम रोशन.... आयुषी प्रजापति ने दिल्ली से प्रकाशित की अंग्रेजी भाषा और व्यक्... रॉयल कॉलेज में महर्षि श्री अरविंद जी की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन पश्चिम रेलवे जीएम का ऐसा निरीक्षण....नियम ताक पर, लाइट इंजन में सैलून व कोच की बनाई ट्रेन, रात 10 बज...

जीएम के कड़े तेवर भी बेअसर… गंदगी पर सीएमआई को सस्पेंड करने के दिए थे आदेश, दो दिन बाद भी फाइल अटकी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम/मंदसौर। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक (GM) रामाश्रय पांडेय के हालिया रतलाम मंडल दौरे के दौरान मंदसौर रेलवे स्टेशन पर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान जीएम ने जब स्टेशन परिसर और शौचालयों में भारी गंदगी देखी। तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कमर्शियल इंस्पेक्टर (CMI) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के मौखिक निर्देश दिए थे। हालांकि, विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस बात को दो दिन बीत जाने के बाद भी रेल मंडल प्रशासन द्वारा निलंबन के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

​महाप्रबंधक के मौखिक आदेशों के बावजूद अब तक कार्रवाई न होना रेलवे महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने लगा है। मंडल स्तर पर अफसरों की यह सुस्ती यह दर्शाती है कि शीर्ष अधिकारियों के निर्देशों का पालन कराने में कितनी ढिलाई बरती जा रही है।

बता दें कि जीएम पांडेय के निरीक्षण के दौरान रेलवे के सीनियर अफसर साथ थे। लेकिन कमर्शियल विभाग की ओर से डीसीएम अमले में शामिल हुए थे।

निरीक्षण में खुली थी दावों की पोल:- दो दिन पूर्व जीएम के रतलाम मंडल दौरे के तहत मंदसौर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति बेहद बदहाल पाई गई। विशेष रूप से शौचालयों में फैली गंदगी को देखकर जीएम ने ऑन-द-स्पॉट जवाबदेही तय करते हुए सीएमआई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे।

आदेश का इंतजार, चर्चाओं का बाजार गर्म:- आमतौर पर महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों के निर्देशों पर तत्काल अमल किया जाता है। लेकिन दो दिन बाद भी रेलवे विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि रेल मंडल प्रशासन इस मामले में कब तक लिखित आदेश जारी करता है या फिर मामला ठंडे बस्ते में ही पड़ा रहेगा।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीएमआई पिछले 15 सालों से मंदसौर-नीमच में नियुक्त है। जबकि रतलाम के सीएमआई की प्रॉपर्टी की देखभाल के काम भी इन्ही मंदसौर सीएमआई के जिम्मे है। आशंका जताई जा रही हैं कि इस सांठगांठ का असर हो सकता है कि अभी तक अधिकारी द्वारा निलंबन आदेश जारी नहीं किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds