Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

इस बेटी ने किया रतलाम का नाम रोशन…. आयुषी प्रजापति ने दिल्ली से प्रकाशित की अंग्रेजी भाषा और व्यक्तित्व विकास पर पुस्तक

रतलाम। शहर की प्रतिभाशाली बेटी आयुषी प्रजापति ने अंग्रेजी भाषा सीखने और व्यक्तित्व विकास (पर्सनालिटी डेवलपमेंट) पर आधारित पुस्तक दिल्ली से प्रकाशित करवाकर रतलाम का नाम रोशन किया है। आयुषी रतलाम स्थित गुरु तेग बहादुर अकादमी की छात्रा रही हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की तथा एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य) एवं बी.एड. करते हुए शिक्षा क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पिता से मिली लेखन की प्रेरणा

​आयुषी के पिता श्री राम प्रजापति रतलाम रेल मंडल के कार्मिक विभाग में वरिष्ठ कर्मी हैं। पिछले लगभग दस वर्षों से भारतीय रेल के मुख्यालय (रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय) नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। राम प्रजापति भी सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और पूर्व में अंग्रेजी भाषा व आध्यात्मिक विषयों पर पुस्तकें लिख चुके हैं। आयुषी को लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा अपने पिता से ही मिली है।

​आयुषी प्रजापति की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गुरुजनों, शैक्षणिक संस्थानों और पूरे रतलाम शहर में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने शहर का मान बढ़ाया है।

​https://amzn.in/d/0hsqgkGq

पुस्तक की प्रमुख विशेषताएं

– ​व्यावहारिक विषय-वस्तु: पुस्तक में अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

– पाठकों की पहली पसंद: विद्यार्थियों, शिक्षकों और अंग्रेजी सीखने के इच्छुक विभिन्न वर्गों के पाठकों द्वारा इस पुस्तक को काफी पसंद किया जा रहा है।

– ​उपयोगिता: यह किताब कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स, इंटरव्यू और दैनिक जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.