Logo
ब्रेकिंग
अहमदाबाद में पीसीसीएम अवॉर्ड, रतलाम के खाते में सम्मान...उत्कृष्ट कार्य के लिए रतलाम मंडल के श्रेष्ठ... डाट की पुलिया को चौड़ा करना जरूरी.....शहर की सबसे पुरानी पुलिया' के चौड़ीकरण की उठने लगी मांग राम के नाम पर भी रहम नही: रतलाम मंडल में यात्रियों के स्वागत और नाश्ते के बिलों में गड़बड़ी की शिकाय... आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गु... शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ...

अहमदाबाद में पीसीसीएम अवॉर्ड, रतलाम के खाते में सम्मान…उत्कृष्ट कार्य के लिए रतलाम मंडल के श्रेष्ठ वाणिज्य कर्मियों को किया सम्मानित

-अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए प्रमाण पत्र

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम।  पश्चिम रेलवे द्वारा यह आयोजन अहमदाबाद में किया गया। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे जोन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी समारोह में उपस्थित थे। इस दौरान रतलाम रेल मंडल के अजीज महूवाला के कार्यों की विशेष सराहना भी की गई। जब इन्हें सम्मानित किया गया। हॉल करतल ध्वनि से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पश्चिम रेलवे तरुण जैन ने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, समर्पण एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की। अधिकारियों ने इस सम्मान को रतलाम मंडल के सभी कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय बताया है।

श्रेष्ठ कामों पर दिए जाते है अवॉर्ड:- राजस्व सहित खानपान व्यवस्था और सुचारू रूप से यात्री सुविधा प्रदान करने के लिए पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों से श्रेष्ठ कार्य करने वालों को यह पुरस्कार दिए जाते हैं। इस दौरान रतलाम मंडल का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सीनियर डीसीएम सहित रतलाम मंडल रेल प्रबंधक व वाणिज्य विभाग के कई कर्मचारी ने कमर्शियल टीम के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.