Logo
ब्रेकिंग
विश्व फोटोग्राफी दिवस इवेंट...फोटोग्राफर फेडरेशन जिलाध्यक्ष पोरवाल बोले- पहचान तय करती है तस्वीर, नि... ​रतलाम में किन्नर गुटों में खूनी संघर्ष: चाकू और डंडों के बल पर अपहरण, मारपीट और लूट; पुलिस ने दर्ज ... अहमदाबाद में पीसीसीएम अवॉर्ड, रतलाम के खाते में सम्मान...उत्कृष्ट कार्य के लिए रतलाम मंडल के श्रेष्ठ... डाट की पुलिया को चौड़ा करना जरूरी.....शहर की सबसे पुरानी पुलिया' के चौड़ीकरण की उठने लगी मांग राम के नाम पर भी रहम नही: रतलाम मंडल में यात्रियों के स्वागत और नाश्ते के बिलों में गड़बड़ी की शिकाय... आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गु... शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर

​रतलाम में किन्नर गुटों में खूनी संघर्ष: चाकू और डंडों के बल पर अपहरण, मारपीट और लूट; पुलिस ने दर्ज किया मामला

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम के स्टेशन रोड थाना जीआरपी क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व और बधाई (वसूली) मांगने के क्षेत्र को लेकर झड़प का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता और उनके साथियों का कार में अपहरण कर चाकू, डंडे व घूंसे-बेसबॉल से प्राणघातक हमला किया और पर्स व मोबाइल छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। सूचना मिलने पर डीएसपी इंदौर ज्योति शर्मा रतलाम पहुंची। मामले में पीड़ित किन्नरों से जानकारी ली।

​क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी दीपा गुरु दिशा जागीरदार (उम्र 27 वर्ष), निवासी बाजना बस स्टैंड हरिजन बस्ती रतलाम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना 19 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि (लगभग 12:30 बजे) की है। दीपा अपनी साथी सनम के साथ रेलवे स्टेशन रतलाम से फ्रीगंज रोड स्थित ‘ऑन व्हील’ रेस्तरां की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार उनके सामने आकर रुकी। गाड़ी में आरोपी पूनम जान, इसका का पति नायक व अन्य साथी सवार थे।

आरोपियों ने चाकू और डंडे दिखाकर दीपा और सनम को जबरन स्कॉर्पियो में बिठा लिया और उनके मोबाइल छीन लिए। इसके बाद वे सैलाना बस स्टैंड पहुंचे, जहां से उनकी अन्य साथियों करीना और नित्या को भी चाकू व डंडे दिखाकर गाड़ी में खींच लिया गया।

​इसके बाद आरोपी सभी को पूनम जान के घर (भगतन की बावड़ी) ले गए। वहां पहले से मौजूद दिव्या को गाड़ी में बैठाया गया और फिर सभी को डी-मार्ट रोड स्थित एक सुनसान जगह पर ले जाया गया। वहां आरोपियों ने पीड़ितों के साथ लात, घूंसों, चाकू और बेसबॉल बैट से बेरहमी से मारपीट की और गाली-गलौज की।

​राजीनामा का वीडियो बनवाया और छोड़ा

​मारपीट के बाद आरोपियों ने जबरन “राजीनामा” (समझौते) का वीडियो बनवाया। इसके बाद चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने अपनी बस्ती में बधाई (वसूली) मांगने या अपना गुरु बदलने की बात की, तो जान से मार दिया जाएगा।

​इसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल वापस किए, लेकिन फरियादी दीपा का पर्स छीन लिया जिसमें लगभग 15,000 रुपये नकद थे। आरोपी पीड़ितों को मछली मार्केट रतलाम के पास छोड़कर फरार हो गए।

​अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

​घटना के बाद पीड़ितों ने अपने गुरुओं को फोन कर आपबीती बताई। गुरुओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज (GMC) रतलाम में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

​मामले की सूचना मिलने पर कालोनी रतलाम चौकी प्रभारी (जीआरपी रतलाम) सहा. उप निरीक्षक (ASI) रामपाल इवने ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर फरियादी दीपा की रिपोर्ट पर देहाती नालसी दर्ज की।

​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296(a), 351(2), 3(5), 140(3), और 309(6) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। मामले की आगे की जांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) नौशाद खान को सौंपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.