Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

विश्व फोटोग्राफी दिवस इवेंट…फोटोग्राफर फेडरेशन जिलाध्यक्ष पोरवाल बोले- पहचान तय करती है तस्वीर, निखारने में हैं कई चुनौतियां

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम  विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड एवं ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन ऑफ इंडिया, शाखा रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में नगर के प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का सम्मान समारोह दो बत्ती क्षेत्र में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में फोटोग्राफर फेडरेशन ऑफ इंडिया शाखा रतलाम के जिलाध्यक्ष राकेश पोरवाल ने फोटोग्राफी के महत्व एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि एक फोटोग्राफर को अपने कार्य में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे निरंतर नए प्रयोग करते हुए अपने श्रेष्ठतम परिणाम देने होते हैं। अपनी प्रतिभा के बल पर स्वयं की विशिष्ट पहचान बनानी होती है।
इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड की पूर्व अध्यक्ष मनमीत कौर बैद ने आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। इन्होंने कहा कि फोटोग्राफर के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ-साथ दूरगामी दृष्टि रखना भी आवश्यक है। विषय, समय और परिस्थिति को समझकर सही क्षण को कैमरे में कैद करना ही एक उत्कृष्ट फोटोग्राफर की पहचान है। कैलाश व्यास ने कहा कि फोटोग्राफी कला के साथ-साथ विज्ञान भी है विज्ञान इसलिए कि इसमें प्रकाश, लेंस, कैमरा ,तकनीक और संरचना का ज्ञान आवश्यक है। कला इसलिए की एक अच्छा फोटोग्राफर इन तकनीकी साधनों के माध्यम से दृश्य के भीतर छिपी कहानी, संवेदना और भावना को सामने लाता है।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ़ रतलाम गोल्ड अध्यक्ष इंदु डांगी सचिव नीता कोठारी कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल कैलाश व्यास एडवोकेट, नयन व्यास ,रवि गुप्ता ने नगर के प्रतिभावान फोटोग्राफर्स प्रकाश कुमावत, धर्मेंद्र मिश्रा, मंजीत सग्गू, चंद्रशेखर भट्ट, शिवशंकर बोरासी, मानस व्यास, देवेंद्र लिंबोदिया, विपुल अग्रवाल, नितिन संचेती, ललित जाट एवं अनुषा जैन का स्वागत -सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब की शीला खंडेलवाल, शीलू मेहता, प्रियंका खंडेलवाल, नेहा पोद्दार, सीमा खंडेलवाल मौजूद थी।
कार्यक्रम के अंत में इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष इंदु डांगी, सचिव नीता कोठारी ने सभी अतिथियों, फोटोग्राफर्स एवं आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.